logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • मसूरीः कर्ज में डूबा युवक नहर में कूदा, चार दोस्तों ने जान जोखिम में डालकर बचाया

मसूरीः कर्ज में डूबा युवक नहर में कूदा, चार दोस्तों ने जान जोखिम में डालकर बचाया.

 
  • Shubham Sehgal
  • 26 Jul 2024
  • 908
image  

 

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी क्षेत्र में मजदूरों की मानवता और सरकारी डॉक्टर की अमानवीयता एक साथ देखने को मिली। कर्ज से परेशान एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से गंग नहर में छलांग लगाई तो पास में मौजूद एक ऑटो चालक और तीन मजदूर उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़े। किसी तरह युवक को बाहर निकालकर गंभीर हालत में डासना सीएचसी पहुंचाया गया। डासना सीएचसी पर मौजूद डॉक्टर ने पुलिस केस बताते हुए युवक को प्राथमिक उपचार देने से भी इनकार कर दिया। बाद में पुलिस से निर्देश पर युवक को भर्ती करके उसका उपचार किया गया। फिलहाल, युवक खतरे से बाहर है और परिजन उसे अपने साथ ले गए।
 

नौकरी के लिए घर से बोलकर निकला था

क्रॉसिंग रिपब्लिक के डूंडाहेड़ा में रहने वाला युवक नोएडा की एक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। युवक पर काफी कर्ज हो गया था, जिसे लेकर कर्ज देने वाले लगातार पैसा मांग रहे थे। आर्थिक हालत खराब होने के चलते वह कर्ज नहीं उतार पा रहा था और तकादे से परेशान होकर उसने खुदकुशी का प्रयास किया। बुधवार सुबह लगभग 9 बजे युवक घर से नौकरी पर जाने के लिए निकला और मसूरी स्थित गंग नहर पर पहुंच गया। पुल पर पहुंचकर युवक ने गंग नहर में छलांग लगा दी।

चारों ने 50 मीटर आगे जाकर बचाया

इस दौरान वहां नाहल के रहने वाले मोबीन, सलीम, दानिश और बाबू खड़े थे। चारों ने युवक को गंग नहर में कूदते देखकर उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। लगभग 50 मीटर आगे जाकर चारों ने युवक को पकड़ लिया और किनारे पर लाए। तब तक युवक की हालत खराब हो चुकी थी। सलीम ने बताया कि चारों उसे तुरंत सीएचसी डासना ले गए, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर ने युवक को प्राथमिक उपचार देने से भी साफ मना कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि यह पुलिस केस है और पुलिस की अनुमति के बिना वह युवक का उपचार नहीं करेंगे। इस पर चारों दोस्त युवक को लेकर मसूरी थाने पहुंचे। हालांकि, थाना पुलिस ने मानवता दिखाई और तुरंत युवक को भर्ती करके उपचार और मेडिकल करने संबंधी चिट्ठी बनाकर चारों को दे दी। चारों दोस्त फिर से युवक को लेकर डासना सीएचसी पहुंचे, जिसके बाद युवक को प्राथमिक उपचार मिल सका और उसकी जान बची।
 

बचाते समय एक युवक का मोबाइल गिरा

जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी सीएचसी डासना पहुंच गए और हालत में सुधार होने पर युवक को अपने साथ घर ले गए। सलीम ऑटो चालक हैं और दानिश क्रेन चलाते हैं, जबकि मोबीन और बाबू मजदूरी करते हैं। मोबीन और बाबू मजदूरी के लिए सलीम का ऑटो लेने पुल के पास पहुंचे थे, जब यह हादसा हुआ। युवक को बचाने में मोबीन का मोबाइल नहर में बह गया और उसका खाना भी नहर में गिर गया। मोबीन का कहना है कि उसने किसी की जान बचाई इसकी उसे खुशी है। मोबाइल वह फिर से ले लेंगे। वहीं, इस मामले में डासना सीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज सिंह का कहना है कि युवक को सीएचसी पर उचित उपचार दिया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस केस बताकर युवक का उपचार नहीं करने वाली बात गलत है।

 

 
Share
Previous Post
सैनिक अपनी आंखों पर चश्मा क्यों पहनते हैं? कारगिल सैनिकों के चश्मे से जानिए
Next Post
जोशीमठ का नाम बदलकर हुआ ज्योतिर्मठ, जानिए आदिगुरु शंकराचार्य का कनेक्शन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026
  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.