logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, मदमहेश्वर मार्ग पर पुल टूटा, यमुनोत्री धाम में वाहन बहे

उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, मदमहेश्वर मार्ग पर पुल टूटा, यमुनोत्री धाम में वाहन बहे.

 
  • Vaibhav Pandey
  • 27 Jul 2024
  • 970
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में विभिन्न इलाकों में जारी बारिश के बीच रूद्रप्रयाग जिले में मदमहेश्वर के पैदल रास्ते पर गोडार में एक पुल बह गया। यमुनोत्री धाम के पास जानकीचट्टी में अत्यधिक वर्षा होने से यमुना के बढ़े जलस्तर को देखते हुए नदी के आसपास के क्षेत्रों को खाली कराया जा रहा है। टिहरी जिले के भिलंगना क्षेत्र में बारिश से बालगंगा नदी उफान पर आ गयी और उसने बूढ़ाकेदार क्षेत्र में काफी तबाही मचाई जहां नदी का पानी कई घरों में घुस गया।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण रूद्रप्रयाग-मदमहेश्वर पैदल रास्ते पर गोडार में नदी पर बना एक पुल बह गया। हालांकि, मदमहेश्वर रास्ते में मौजूद लोग सुरक्षित बताए जाते हैं। एसडीआरएफ को शुक्रवार सुबह पुल बहने की सूचना मिली। एसडीआरएफ ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम के पास जानकीचट्टी में अत्यधिक बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया और उसका पानी जानकीचट्टी पार्किंग में भी आ गया जिसमें कुछ दोपहिया वाहन बह गए।

बालगंगा नदी में उफान से घरों में घुसा पानी

एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा नदी के आसपास के इलाकों को सुरक्षा की दृष्टि से खाली कराया जा रहा है। टिहरी में भिलंगना क्षेत्र के बूढ़ाकेदार में जखाना, तोली और गेन्बाली गांवों में बृहस्पतिवार रात जमकर बारिश हुई जिससे बालगंगा नदी में उफान आ गया और ग्रामीणों के खेत, पुल और संपर्क मार्ग नदी के पानी से क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क किनारे बसे गांवों के कई मकानों और दुकानों में भी नदी का पानी घुस गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे समय रहते घरों से निकल कर सुरक्षित स्थान पर आ गए, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी।

देहरादून में बंद रहे सभी स्‍कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

बारिश से तबाही की सूचना मिलने के बाद तड़के नायब तहसीलदार बिरम सिंह मौके पर पहुंचे। टिहरी के डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को नदी किनारे जाने से रोका जाए। राज्य के अनेक हिस्सों के अलावा देहरादून में भी बारिश हो रही है। देहरादून जिले में बादलों की गर्जन और बिजली के चमकने के साथ भारी बारिश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के पूर्वानुमान को देखते हुए शुक्रवार को जिलेभर के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। डीएम सोनिका ने एनडीएमए के देहरादून के लिए भारी बारिश के आरेंज अलर्ट के मद्देनजर एहतियातन शुक्रवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे जाने का आदेश पहले ही दे दिया था।

 

 
Share
Previous Post
जोशीमठ का नाम बदलकर हुआ ज्योतिर्मठ, जानिए आदिगुरु शंकराचार्य का कनेक्शन
Next Post
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की 4 घोषणाएं, जानें क्या हैं
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    भारत में डिजिटल जनगणना: लिव-इन कपल्स का भी डेटा ऐप पर, 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास.

    • 02 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.