logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • टिहरी भूस्खलन की चपेट में आया मकान, मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चमोली-गंगोत्री धाम में हालात खराब

टिहरी भूस्खलन की चपेट में आया मकान, मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चमोली-गंगोत्री धाम में हालात खराब.

 
  • Priyanka Thapa
  • 28 Jul 2024
  • 950
image  

 

देहरादून/टिहरी: उत्तराखंड में मानसून का प्रकोप बरस रहा है। कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन जानलेवा बन गया है। जनपद टिहरी के तोली गांव में देर रात भूस्खलन होने और भारी मात्रा में मलबा आने से एक मकान में मां-बेटी की दबने से मौत हो गई। टिहरी के घनसाली में बूढ़ाकेदार क्षेत्र में तोली गांव में देर रात भारी बारिश का कहर देखने को मिला। देर रात लगभग डेढ़ बजे पहाड़ी में जबरदस्त भूस्खलन हुआ है, जिसका मलबा तेजी से गांव की ओर आया। इस मलबे में एक मकान दब गया। मकान में एक मां-और बेटी थे। मलबा आने की आवाज सुन कर लोग बाहर निकले तो देखा कि मलबे से पूरा मकान दबा हुआ है।

ग्रामीणों ने आपदा प्रबंधन विभाग को इस संबंध में सूचना दी। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, एसडीआरएफ, नगर पालिका के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटनास्थल पहुंची। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया लेकिन मकान के अंदर भारी मात्रा में मलबा भरा हुआ था जिसकी वजह से अंदर फंसे मां-बेटी को निकलना बेहद मुश्किल हो रहा था। एसडीआरएफ ने मलबा हटा कर सरिता देवी (40) पत्नी वीरेंद्र सिंह का शव बरामद किया। भारी बारिश के चलते रेस्क्यू कार्य में दिक्कतें आ रही थी, लेकिन एसडीआरएफ ने कुछ घंटों के बाद 15 वर्षीय अंकिता का शव भी बरामद कर लिया। दोनों के शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने भारी बारिश को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को बूढ़ाकेदार क्षेत्र में ही कैंप करने के निर्देश दिए हैं।

गंगोत्री धाम में हालात अस्थिर

दूसरी तरफ गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुलिस ने घाटों को खाली करा दिया है। गंगोत्री धाम में भागीरथी किनारे बने स्नान घाट जलमग्न हो गए हैं। वहीं नदी के तेज बहाव में शिवानंद कुटीर आश्रम का गेट बह गया और सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। आश्रम में पानी भर गया था, जिससे कुछ साधु और मजदूर वहां फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। आश्रम में फंसे दस साधु-संतों और मजदूरों पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने पहाड़ी की ओर से सकुशल रेस्क्यू किया और गंगोत्री मंदिर प्रांगण में पहुंचाया।

ट्रांसफार्मर भी बह गया

चमोली में कंचननाला (बद्रीनाथ) से 400 मीटर आगे पहाड़ी से मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सड़क बंद होने की सूचना दी है। चमेाली के पंती और नलगाव गदेरे में अतिवृष्टि के कारण भारी मात्रा में मलबा आ गया। पंती बिजली घर में यह मलबा जाने से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। यहां तक कि पानी के तेज बहाव और मलबे के साथ ट्रांसफार्मर बहकर हाईवे तक पहुंच गए हैं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड का एक और सपूत भारत-चीन सीमा पर LAC के पास शहीद, देहरादून में पैतृक घर पर होगा अंतिम संस्कार
Next Post
शिवानंद कुटीर आश्रम में घुसा भागीरथी नदी का पानी,मजदूर फंसे
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित.

    • 22 Oct 2026
  • image

    मसूरी जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम! रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड को जोड़ेगा नया 'एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर'.

    • 03 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.