logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • IPS के घर में पानी भर रही थी फायर ब्रिगेड की गाड़ी, नजारा देख लोग हैरान,बोले- इस काम भी आता है ये

IPS के घर में पानी भर रही थी फायर ब्रिगेड की गाड़ी, नजारा देख लोग हैरान,बोले- इस काम भी आता है ये.

 
  • Shubham Sehgal
  • 31 Jul 2024
  • 925
image  

 

देहरादूनः महाराष्ट्र कैडर की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी अर्चना त्यागी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके देहरादून स्थित घर में पानी की आपूर्ति के लिए दमकल की एक गाड़ी पहुंची हुई देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि यह मामला करीब डेढ़ महीने पहले का है जब उनके ईस्ट कैनाल रोड स्थित घर के बाहर खड़ी दमकल की गाड़ी को पानी की आपूर्ति करते देख किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग आश्चर्य व्यक्त करते हुए कह रहे हैं कि क्या घर में पानी की आपूर्ति के लिए दमकल की गाड़ियां भी आती हैं । एक अन्य व्यक्ति कहते सुनाई दे रहा है कि घर की पानी की टंकियां भरवा रहे हैं, कहीं आग लग जाए तब क्या होगा? हालांकि, इस वीडियो के संबंध में देहरादून पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दमकल की गाड़ी वहां एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव होने की सूचना मिलने पर भेजी गयी थी । विज्ञप्ति के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने देहरादून के अग्निशमन अधिकारी से उक्त घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि 15 जून को सिलेंडर से गैस रिसाव होने की सूचना मिलने पर दमकल के वाहन के साथ एक टीम को वहां भेजा गया।

भाईसाहब, जलवा होता है आईपीएस अफ़सर का। इनके घर में बड़े बड़े पानी भरते हैं। झूठ नहीं बोला है। प्रमाण के लिए ये वीडियो भी दिखा रहा हूँ। देहरादून की ईसी रोड पर आईपीएस अर्चना त्यागी का घर है। घर में फायर बिग्रेड की गाड़ी से पानी भरा जा रहा है, मतलब सप्लाई किया जा रहा है। pic.twitter.com/cxecmAFjbk

— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) July 30, 2024


दमकल टीम ने घर के रसोई के अन्दर केबिन में रखे एलपीजी सिलेंडर पर पानी डालकर रिसाव को कम किया तथा तत्काल कार्रवाई कर किसी बड़ी दुर्घटना को होने से रोका गया। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि घर में दो वृद्ध व्यक्ति रहते हैं । देहरादून की रहने वाली 1993 बैच की त्यागी फिलहाल महाराष्ट्र में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं और उनकी छवि एक तेजतर्रार पुलिस अधिकारी की है । वर्ष 2014 में आई रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'मर्दानी' उन्हीं पर आधारित है ।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून समेत 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, टिहरी बांध का जलस्तर 791.91 मीटर पहुंचा
Next Post
हरिद्वार में मूसलाधार बारिश, कांवड़ियों का ट्रक बह गया
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026
  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    उत्तराखण्ड बन रहा साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, UTDB की पहल, 141 युवाओं को दिया गया पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण.

    • 22 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.