logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • केदारनाथ और टिहरी के नौताड़ में बादल फटा, एक होटल बहा और दो लोगों की मौत, कई लोग फंसे

केदारनाथ और टिहरी के नौताड़ में बादल फटा, एक होटल बहा और दो लोगों की मौत, कई लोग फंसे.

 
  • Dhirender Singh
  • 01 Aug 2024
  • 907
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई जगहों परबादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। टिहरी के नौताड़ में बादल फटने से मलबे बहने गए दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में भारी बारिश के चलते गरम कुंड बह गया है। एहतियातन प्रशासन ने गौरीकुंड को खाली कर दिया है। उत्तराखंड के 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।

देहरादून में दोपहर बाद से लगातार भारी बारिश हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए हैं। टिहरी के भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र के नौताड़ तोक में देर शाम भारी बारिश और बादल फटने से नुकसान हुआ है। यहां बादल फटने से एक होटल बह गया, जिसमें होटल स्वामी सहित तीन लोग लापता हो गए थे। इनमें से दो के शव बरामद हो गए हैं और युवक को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है।

100 किमी दूर मिले शव

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के ने बताया कि नौताड़ तोक में एक होटल बह गया। इसमें होटल स्वामी भानु प्रसाद (50) उनकी पत्नी नीलम देवी (45) और पुत्र विपिन लापता हो गए थे। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चला कर भानु और उनकी पत्नी नीलम का शव घटनास्थल से लगभग 100 किलोमीटर दूरी पर बरामद कर लिया। वहीं लापता विपिन को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बादल फटने से भारी मात्रा में आए मलबे में कई पशुओं के बहने की भी आशंका है। गनीमत रही कि इस दौरान होटल में यात्री नहीं रुके हुए थे।

केदारनाथ पैदल मार्ग भी बहा

बताया जा रहा है किे वर्ष 2013 में नौताड़ में इसी जगह पर 31 जुलाई के दिन ही बादल फटा था। आज फिर से यहां पर बादल फटने और दो लोगों की मौत से लोग भी दहशत में आ गए हैं। घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर मुयाल गांव गदेरे पर बना एक मोटर पुल बह गया है। रात 9 बजे के लगभग गदेरा उफान पर आ गया था। इससे किलोमीटर 8 के समीप बना मोटर पुल इस गदेरे की भेंट चढ़ गया। प्रशासन की टीम बहुत मौके पर पहुंची है। उधर केदारनाथ मार्ग पर बारिश ने भारी तबाही मचाई है। देर रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगल चट्टी से भीमबली के बीच लिनचोली के पास बादल फटने से मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। वहीं तप्त कुंड और केदारनाथ पैदल मार्ग का लगभग 25 मीटर का हिस्सा भी बह गया है। एहतियात जिला प्रशासन ने गौरीकुंड और सोनप्रयाग बाजार को खाली करवा दिया है।

लगातार गिर रहा पहाड़ी मलबा

इसके साथ ही नदी किनारे के क्षेत्र को भी खाली कराया जा रहा है। एसडीएम रुद्रप्रयाग अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि जंगलचट्टी से भीमबली के बीच लिनचोली में तेज बारिश से बादल फटा है। सुरक्षा को देखते हुए लगभग 200 यात्रियों को भीमबली जीएमवीएन में रोका गया है। बचाव दल को मौके पर तैनात किया गया है। पैदल मार्ग पर जगह-जगह पहाड़ी से बोल्डर गिर गए हैं, जिसकी वजह से रास्ता बाधित हो गया है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे कई जगहों पर भूस्खलन और भूधंसाव होने से मार्ग अति संवेदनशील बना हुआ है।

यहां पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर रहा है, जिससे आवाजाही के दौरान हर समय खतरा बना रहता है। 75 किलोमीटर लंबे हाईवे पर भटवाड़ीसैंण सेंड में पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। यहां हाईवे पर कई जगह पर चट्टानें लटकी हुई है और दूसरी तरफ गहरी खाई के साथ मंदाकिनी नदी बह रही है। केदार घाटी में बारिश से डोलिया मंदिर के पास आए दिन भूस्खलन से यातायात भी बाधित हो रहा है।

हरिद्वार में दो लोगों की मौत

जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा का कहना है कि यहां गौशालाएं और खेत भूस्खलन से नष्ट हो रहे हैं। उधर, भारी बारिश के चलते हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में ग्राम भौरी डेरा में एक मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं परिवार और घर आए मेहमानों सहित 9 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मलबा आने के की वजह से थाती गांव के 3 घरों को खाली कराया गया। मौके पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। चमोली में बेलचोरी नामक स्थान पर एक मकान गिर गया है, जिसमें एक महिला और बच्चा लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

 

 
Share
Previous Post
हरिद्वार में मूसलाधार बारिश, कांवड़ियों का ट्रक बह गया
Next Post
उत्तराखंड में 36 घंटे का 'रेड अलर्ट', बारिश को देखते हुए देहरादून से नैनीताल तक स्कूलों में छुट्टी घोषित
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026
  • image

    कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण: वजहें और क्या किया जा सकता है.

    • 23 Oct 2026
  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.