logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में 36 घंटे का 'रेड अलर्ट', बारिश को देखते हुए देहरादून से नैनीताल तक स्कूलों में छुट्टी घोषित

उत्तराखंड में 36 घंटे का 'रेड अलर्ट', बारिश को देखते हुए देहरादून से नैनीताल तक स्कूलों में छुट्टी घोषित.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 01 Aug 2024
  • 822
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं मंडल के नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि गढ़वाल मंडल के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश के अलर्ट के चलते गुरुवार को टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और उधमसिंह नगर के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

बुधवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी लगातार जारी रहेगी। लगातार बारिश से गाड़-गदेरे उफान पर आ सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 36 घंटे बेहद भारी हैं। भारी बारिश के मद्देनजर खासतौर पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। गुरुवार को नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में आकाशीय बिजली के चमकने और बारिश के तीव्र से तीव्र दौर होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

भारी बारिश के मद्देनजर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में बुधवार को भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। जिलाधिकारी सोनिका ने देर रात राजधानी क्षेत्र में कई इलाकों का भ्रमण करने के साथ-साथ कंट्रोल रूम पहुंचकर शिकायतों और उनके निस्तरणों के लिए किया जा रहे उपाय की भी जानकारी ली।

डीएम ने बताया कि सभी टीमों के साथ-साथ सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। हर फोन कॉल पर लोगों की यथासंभव हर मदद की जा रही है। एकाएक तेज बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव की भी सूचना है। जिस पर काम किया जा रहा है। लोगों से यही अपील है कि अनावश्यक परेशान ना हों और आवश्यक होने पर ही घरों से निकलें। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड अलर्ट के चलते और आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के बाद चारधाम यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर हरिद्वार तथा ऋषिकेश में स्थित पंजीकरण केंद्र में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया गुरुवार को स्थगित रहेगी।

चारधाम यात्रा के लिए जो यात्री संबंधित जनपद में पहुँच गये हैं, उनकी आगे यात्रा के लिए संबंधित ज़िले के ज़िलाधिकारी अपने स्तर से निर्णय लेंगे। उत्तराखंड में बुधवार को हुई भारी बारिश से कई जगह जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। उत्तराखंड में विभिन्न हादसों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग लापता हैं। उधर, केदारघाटी में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। टिहरी में तिलवाड़ा पुल बह गया है।

लिनचोली में बादल फटने से खासा नुकसान हुआ है। एसडीएम अनिल कुमार के मुताबिक गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर जाने वाला पैदल मार्ग करीब 25 मीटर बह गया है। मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। तप्तकुंड भी बह गया है। देर रात गौरीकुंड और सोनप्रयाग बाजार खाली करा लिए गए। गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच भीमबली में चट्टान रास्ते पर गिरने से रास्ता बाधित हुआ है।

उधर टिहरी के घनसाली में भिलंगना ब्लॉक के नौताड़ तोक में एक होटल बहने से दंपती की मौत हो गई। जबकि युवक विपिन को गंभीर रूप से घायल अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। वहीं रुड़की में बिजली के खंभे से पेड़ में करंट फैल गया। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े एक पुरुष और महिला की करंट लगने से मौत हो गयी।

हरिद्वार के बहादराबाद में भारी बारिश से मकान ढहने से दो बच्चों आस मोहम्मद (10), नगमा (8) निवासी भौरी डेरा शांतरशाह की मौत हो गयी। जबकि नौ लोग घायल हैं। वहीं, कुमाऊं में भी बारिश से खासा नुकसान हुआ है। बागेश्वर जिले में शुभम (14) पुत्र संतोष सरयू में बह गया। हल्द्वानी के इंदिरानगर निवासी रिजवान (8) नाले में बह गया। धारी ब्लॉक के उडियारी पल्लाधार में पहाड़ी से पत्थर गिरने से लालराम (48) की मौत हो गई। वहीं देहरादून में भी दो लोग बह गए हैं।

 

 
Share
Previous Post
केदारनाथ और टिहरी के नौताड़ में बादल फटा, एक होटल बहा और दो लोगों की मौत, कई लोग फंसे
Next Post
केदारनाथ में फिर तबाही, चार धाम यात्रा रुकी, 10 हजार तीर्थयात्री फंसे, इमरजेंसी हेलीपैड से बचाव अभियान जारी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    भारत में डिजिटल जनगणना: लिव-इन कपल्स का भी डेटा ऐप पर, 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास.

    • 02 Apr 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.