logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • केदारनाथ में फिर तबाही, चार धाम यात्रा रुकी, 10 हजार तीर्थयात्री फंसे, इमरजेंसी हेलीपैड से बचाव अभियान जारी

केदारनाथ में फिर तबाही, चार धाम यात्रा रुकी, 10 हजार तीर्थयात्री फंसे, इमरजेंसी हेलीपैड से बचाव अभियान जारी.

 
  • Shubham Sehgal
  • 02 Aug 2024
  • 762
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग पर बादल फटने से मची तबाही के बाद चार धाम यात्रा रोक दी गई है। केदार घाटी को पूरी तरह हाई अलर्ट कर दिया गया है। वहीं बड़ी लिंचोली में फंसे तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। तीर्थ यात्रियों को आपातकालीन हेलीपैड पर लाया जा रहा है। साथ ही नदी पार करवाने के लिए एनडीआरएफ के जवान मदद कर रहे हैं। उधर खबर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित हुए क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह बचाव और राहत कार्यों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस घटना ने उत्तराखंड केदारनाथ त्रासदी की यादें ताजा कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार सोनप्रयाग से लिंचोली तक काफी नुकसान हुआ है। सड़क और पैदल मार्ग को क्षति पहुंची है। पैदल मार्ग पर जंगल चट्टी से भीम बली के बीच लिंगचोली के पास बादल फटने से मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने देर रात गौरीकुंड और सोनप्रयाग बाजार खाली करवा दिया है। तप्त कुंड और केदारनाथ पैदल मार्ग का करीब 30 मीटर हिस्सा बह गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत 200 लोगों को जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और पुलिस चौकी में ठहराया गया है।
 

हाई अलर्ट पर पूरी केदार घाटी

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटने के बाद सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने पूरी केदार घाटी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। यहां श्रद्धालुओं को आपातकालीन हेलीपैड पर लाया जा रहा है, उनके साथियों की जानकारी भी ली जा रही है। नदी पार करवाने के लिए एनडीआरएफ के जवान मदद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी करेंगे हवाई सर्वेक्षण

केदार घाटी में मची तबाही का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पुष्कर सिंह धामी हवाई मार्ग से स्थितियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री अतिवृष्टि से प्रभावित हुए क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान वहां बचाव और राहत कार्यों की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।

दस हजार तीर्थ यात्री फंसे

पैदल मार्ग पर बादल फटने और चट्टान टूटने के कारण सड़क का आधा हिस्सा भी वॉश आउट हो गया है। जिस कारण केदार घाटी में इस वक्त दस हजार के लगभग तीर्थ यात्री और स्थानीय लोग फंसे हुए हैं। हालांकि इन सभी लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर तीर्थ यात्रियों की हर संभव सहायता कर रही है। देर रात बादल फटने से लोग काफी डरे हुए हैं।

दरअसल बुधवार दोपहर के बाद तेज बारिश ने गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। नदियां उफान पर आ गईं।सोनप्रयाग में मुख्य बाजार से लगभग 1 किलोमीटर आगे सड़क का 25 मीटर से अधिक का हिस्सा नदी के कटाव और पहाड़ी धंसने से बह गया। इस मार्ग पर फिलहाल पैदल आवाजाही की भी संभावना नहीं है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में 36 घंटे का 'रेड अलर्ट', बारिश को देखते हुए देहरादून से नैनीताल तक स्कूलों में छुट्टी घोषित
Next Post
केदारनाथ में फंसे 400 से अधिक श्रद्धालुओं को हवाई मार्ग से निकाला गया, 1100 को वैकल्पिक मार्ग से बचाया गया
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर सरकार की सफाई, सचिव बोले- सभी आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर.

    • 19 Oct 2026
  • image

    मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित.

    • 22 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.