logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड आपदा में अब तक 16 की मौत, केदारघाटी में 1000 यात्री फंसे, PMO ने सेना के चिनूक और MI 17 हेलिकॉप्टर भेजे

उत्तराखंड आपदा में अब तक 16 की मौत, केदारघाटी में 1000 यात्री फंसे, PMO ने सेना के चिनूक और MI 17 हेलिकॉप्टर भेजे.

 
  • Abhishek Agrawal
  • 02 Aug 2024
  • 1023
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश और बादल फटने से गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग को नुकसान हुआ है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से पैदल मार्ग पर राम बाद में दो पल और भीम बाली में 25 मीटर रास्ता बह गया है, जिससे केदारनाथ की यात्रा रुक गई है। यहां फंसे हुए 4000 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। 3300 यात्रियों को पैदल मार्ग से जबकि 700 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। अभी सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग विशाखा भदाडे ने बताया की लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। साथ ही अलग-अलग जगह पर कुल 16 लोग मरे हैं।

पीएम मोदी भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं

उधर भारी बारिश और आपदा से उत्पन्न स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर रखे हुए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी ली है।रेस्क्यू के लिए एयर फोर्स का चिनूक, एमआई 17 रवाना, तीन टैंकर ATF की मदद भी भेजी गई है। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर पीएमओ ने हर आवश्यक सहायता के प्रति आश्वस्त किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी स्थिति की जानकारी ली है।

आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी ने फोन कर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आई आपदा के विषय में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

आदरणीय गृह मंत्री जी ने…

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 2, 2024

इस प्राकृतिक आपदा में बुधवार देर रात तक प्रदेश की विभिन्न जगहों पर नौ लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार को प्रदेश में 7 और लोगों की मौत मौसम के कारण हुई है। टिहरी के विलंगना ब्लॉक में ग्राम पंचायत जखन्याली के नौताड़ में बुधवार की रात बादल फटने से घायल हुए विपिन की भी मौत हो गई जबकि उनके माता-पिता भानु प्रसाद व नीलम की बीती रात ही मौत हो गई थी। रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में एक व्यक्ति को मृत हालत में लाया गया था, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। अब एसडीआरएफ ने भी एक अज्ञात शव को कालीमठ मोटर मार्ग पर विद्यापीठ के नजदीक नदी से बरामद किया है।

नाले में गिरने से युवक की मौत

एक तरफ कुदरत केदारपुर में कहर बरपा रही है तो दूसरी तरफ दिल्ली से देहरादून के सहस्त्र धारा घूमने आए दो युवकों की मौत हो गई। उधर देहरादून में डील फैक्ट्री के पास बारे दूसरे युवक का शव भी बरामद हो गया है। वहीं विकास नगर में सहारनपुर थाना क्षेत्र के कैंची वाला में एक युवक की नाले में डूबने के कारण मौत हो गई है।

गौरीकुंड में स्थित गर्म कुंड बहा

मंदाकिनी नदी के उफान पर आ जाने के कारण गौरीकुंड बाजार के निचले हिस्से में स्थित गर्म कुंड भी बह गया है। यहां निर्माणाधीन स्नान घर व अन्य जगहों पर भारी मालवा भर गया है उधर सोनप्रयाग के निचले हिस्से में भी मंदाकिनी नदी के बहाव की चपेट में आ जाने के कारण काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन व पुलिस ने गौरीकुंड और सोनप्रयाग में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।

1000 यात्री अब भी केदार घाटी में फंसे

केदार घाटी में इस आपदा के बाद लगभग 4000 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है जबकि 1000 के लगभग तीर्थ यात्री अब भी यहां फंसे हुए हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के लोग लगातार लोगों की खोजबीन लगे हुए हैं। पिछले 24 घंटे में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ पुलिस की टीम ने मिलकर लगभग 4000 यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू किया है।

 

 
Share
Previous Post
केदारनाथ में फंसे 400 से अधिक श्रद्धालुओं को हवाई मार्ग से निकाला गया, 1100 को वैकल्पिक मार्ग से बचाया गया
Next Post
ओम बिरला भी समझाते रहे कि सवाल क्या है? लेकिन मंत्री अजय टम्टा राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का नियम नहीं समझा पाए
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.