logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • ओम बिरला भी समझाते रहे कि सवाल क्या है? लेकिन मंत्री अजय टम्टा राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का नियम नहीं समझा पाए

ओम बिरला भी समझाते रहे कि सवाल क्या है? लेकिन मंत्री अजय टम्टा राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का नियम नहीं समझा पाए.

 
  • Shubham Sehgal
  • 03 Aug 2024
  • 713
image  

 

देहरादून: लोकसभा में बजट सत्र के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टाम्टा लोकसभा में सांसदों के सवालों का जवाब दे रहे थे। प्रश्नोत्तर काल के दौरान एक सांसद ने अपने सवाल पर आए जवाब को लेकर मंत्री को घेर लिया। उन्होंने सवाल किया कि किसी भी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) घोषित करने के नियम क्या हैं? सवाल मंत्री को समझ में नहीं आया। उन्हें विभागीय स्तर पर सांसद की ओर से पूछे गए सवाल का जो जवाब दिया गया था, वह उसे ही पढ़ने लगे। इसके बाद स्पीकर ने मंत्री को जवाब पढ़ने से रोका। उन्हें सवाल समझाने की कोशिश की। मंत्री सवाल जब समझ नहीं पाए तो मंत्री को रोककर बैठा दिया। अब सोशल मीडिया पर यह मामला खासा वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

राजस्थान के करौली-धौलपुर से कांग्रेस सांसद भजन लाल जाटव ने मंत्री अजय टाम्टा से सवाल किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के आपके मापदंड क्या हैं? उन्होंने कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र के अंदर तीन-तीन तीर्थस्थल हैं। मुंबई एक्सप्रेसवे से देखें तो पिनान, फिर पिनान से महुआ, महुआ से करौली और करौली से कैलादेवी तक की सड़क को आप राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का विचार कर रहे हैं? इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने चुटकी ली, आप तो पीडब्लूडी मंत्री रहे हो, आपको तो पता होगा कि कैसे एनएच घोषित होता है। इस पर सांसद भजन लाल जाटव ने कहा कि वही तो हम जानना चाहते हैं कि मानदंड क्या है?

अजय टाम्टा जब जवाब देने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने कहा कि लोकसभा सदस्य ने महाराष्ट्र से संबंधित सवाल पूछा है। इस पर विपक्ष की ओर से कहा गया कि महाराष्ट्र नहीं राजस्थान। लोकसभा अध्यक्ष की ओर से भी मंत्री को इस संबंध में बताया गया। ओम बिड़ला ने संसद सदस्य के सवाल को एक बार फिर दोहराया। इस पर मंत्री एक बार फिर राजस्थान के बारे में विभाग की तरफ से किए जाने वाले कार्य की जानकारी देनी चाही।

इस पर अध्यक्ष ने कहा कि वे राजस्थान के बारे में जानकारी नहीं चाहते हैं। वे एनएच घोषित किए जाने वाले मापदंड को जानना चाहते हैं। इसके बाद मंत्री ने 2014 से पहले और बाद के समय में एनएच की जानकारी देने लगे। उन्होंने कहा कि 2014 तक 91,281 किलोमीटर एनएच थे। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद 1,41,136 किलोमीटर एनएच का निर्माण किया गया है। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें बैठने का इशारा किया।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

सोशल मीडिया पर चर्चा काफी तेज हो गई है। संसद की कार्यवाही का वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने इसको लेकर सवाल शुरू कर दिया है। यूजर्स का कहना है कि मंत्री को ही जब पता नहीं है तो फिर जवाब कैसे मिल सकता है। यूपी में जवाब दिए जाने का मामला खूब गरमाया है। एक यूजर ने लिखा कि स्पीकर जब विपक्ष कुछ बोलता है तो फिर वे रोकते हैं। उन पर तंज कसते हैं। मंत्री के खिलाफ उनका ऐसा रवैया ठीक नहीं है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड आपदा में अब तक 16 की मौत, केदारघाटी में 1000 यात्री फंसे, PMO ने सेना के चिनूक और MI 17 हेलिकॉप्टर भेजे
Next Post
रुद्रप्रयाग समेत 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, केदार घाटी से बचाव कार्य में आ सकती है दिक्कत
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.