logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • रुद्रप्रयाग समेत 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, केदार घाटी से बचाव कार्य में आ सकती है दिक्कत

रुद्रप्रयाग समेत 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, केदार घाटी से बचाव कार्य में आ सकती है दिक्कत.

 
  • Shubham Sehgal
  • 03 Aug 2024
  • 772
image  

 

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में शनिवार को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की उम्मीद है। अगले दो से तीन दिन तक पूरे प्रदेश में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। देहरादून में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज और कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में मलबा और बोल्डर आने के कारण 159 मार्ग अवरुद्ध हैं। इनमें बॉर्डर रोड, राज्य मार्ग से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग भी शामिल हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिला चमोली है जहां 39 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है, जबकि सीमांत जिला पिथौरागढ़ में एक बॉर्डर रोड और 22 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद पड़े हुए हैं।

देहरादून, मसूरी में मूसलाधार बारिश

शुक्रवार को देहरादून और मसूरी में शाम के समय मूसलाधार बारिश हुई। देहरादून के कुछ हिस्सों में ही बारिश हुई जबकि कहीं पर उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। उधर गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के चलते फंसे लोगों को रेस्क्यू करने का काम चल रहा है।
 

करीब डेढ़ सौ लोगों से संपर्क नहीं

कुछ लोगों को पहाड़ों के रास्ते पैदल तो कुछ को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। वही अभी भी डेढ़ सौ लोगों से संपर्क नहीं होने की बात सामने आ रही है। इनमें से कुछ लोग स्थानीय भी हैं।
 

शनिवार को भी चलेगा रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन

रुद्रप्रयाग एसपी डॉक्टर विशाखा अशोक भादाणे ने बताया है कि अभी जो लोग फंसे हुए हैं उन्हें शनिवार को रेस्क्यू किया जाएगया। 150 से अधिक लोगों के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उनका अपने लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह सभी लोग केदारनाथ गए थे। इन सभी लोगों को शनिवार को रेस्क्यू किया जाएगा। क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण कनेक्टिविटी भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जिसकी वजह से लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसलिए अब तक कितने लोग लापता है। इसके बारे में साफ नहीं कहा जा सकता है।

रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही स्थिति साफ होगी। केदारनाथ मार्ग पर फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन ने बताया कि केदारनाथ से लेकर पैदल मार्ग पर सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है।
 

ये हैं हेल्‍पलाइन नंबर

यात्रियों की मदद और परिजनों द्वारा संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 757 9257572, 0136-4233387 और आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में राहत एवं बचाव अभियान जारी है। सभी विभाग अलर्ट पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आपदा के समय साथ होने का आश्वासन दिया है सभी संभव सहायता वहां से हो रही है।

गृहमंत्री भी लगातार संपर्क में है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी लगातार जानकारी ले रहे हैं। केंद्र सरकार आपदा के समय हमारे साथ है। हम हर एक श्रद्धालु, आपदा पीड़ित की सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उधर पीपलकोटी में बदरीनाथ हाईवे पर पत्थरों की चपेट में आने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार दो युवकों की अलकनंदा नदी में बहने की आशंका है।

 

 
Share
Previous Post
ओम बिरला भी समझाते रहे कि सवाल क्या है? लेकिन मंत्री अजय टम्टा राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का नियम नहीं समझा पाए
Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी कोटे के भीतर कोटा को मंजूरी, लेकिन ये सवाल अभी भी अनसुलझे
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026
  • image

    'ये जो तुम्हारा फोन मैंने चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो', आईफोन चोर ने युवती से की अजीबोगरीब डिमांड.

    • 08 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.