logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • केदारनाथ आपदा में अब तक 6980 लोगों को बचाया गया, 150 लापता और 1500 अभी भी फंसे, चट्टानों के नीचे मिले शव

केदारनाथ आपदा में अब तक 6980 लोगों को बचाया गया, 150 लापता और 1500 अभी भी फंसे, चट्टानों के नीचे मिले शव.

 
  • Shubham Sehgal
  • 05 Aug 2024
  • 813
image  

 

देहरादून: बुधवार को केदार घाटी में बादल फटने से मची तबाही के बाद से ही रेस्क्यू एजेंसियां लोगों की ढूंढ खोज और सकुशल रेस्क्यू कर रही है। मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में थोड़ी परेशानी हो रही है, इसलिए तीर्थ यात्रियों का रेस्क्यू पैदल किया जा रहा है। जैसे ही मौसम ठीक होगा तो हेलीकॉप्टर भी उड़ान भरना शुरू कर देंगे। मौसम खराब होने के कारण शनिवार को एक ही हेलीकाप्टर उड़ान भर सका है।

शनिवार को केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के पास थारू कैम्प में रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद हुआ है। साथ ही दोपहर में एक और शव बरामद हुआ है। वहीं शनिवार को इस रेस्क्यू अभियान के तीसरे दिन 300 लोगों का पैदल रेस्क्यू किया जा चुका है। जबकि एअरलिफ्ट के लिए चार हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। मौसम खराब होने के कारण एक ही हेलीकाप्टर उड़ान भर पाया है। अभी भी करीब 150 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। अब तक 6,980 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। शुक्रवार को 2980 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इनमें 599 को हेलीकॉप्टर से लाया गया। 1500 लोग अभी भी केदार घाटी में फंसे हुए हैं।

पत्थरों के नीचे दबे मिले शव

अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग पर विभिन्न जगहों पर फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रेस्क्यू टीम द्वारा कैंप के पास बड़े पत्थरों में दबे शव को निकाला गया, जिसके पास से दो मोबाइल और अन्य सामग्री प्राप्त हुई है। इस शव की पहचान शुभम कश्यप निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है शाम को थाना लिंनचोली के सुपुर्द किया गया है।

सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रेस्क्यू

तिरजुगी नारायण से लगभग 4 किलोमीटर ऊपर तो तोसी गांव में 8 से 10 यात्रियों के फंसे होने की सूचना पर एस आई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक रेस्क्यू टीम मौके के लिए पहुंची है। एसडीआरएफ की दूसरी टीम निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में कार्य कर रही है। एसडीआरएफ की एक और टीम निरीक्षक करण सिंह के नेतृत्व में सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच यात्रियों का रेस्क्यू कर रही है।

अलग-अलग जगह पर फंसे हुए तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित अन्य सुरक्षा बल लगातार कार्य कर रहे हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू एवं राहत कार्यों के तहत भीम बली सहित अन्य स्थानों पर जिला प्रशासन एवं खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है।
 

परिजनों से संपर्क नहीं

इसके अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा केदारनाथ सहित अन्य स्थानों पर फंसे हुए लोगों को भोजन व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक ने बताया कि पैदल मार्ग काफी स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेटवर्क न रहने की वजह से काफी लोगों का उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाए रहा था। रेस्क्यू के उपरांत लोगों का उनके परिजनों से संपर्क हो गया।

 

 
Share
Previous Post
सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी कोटे के भीतर कोटा को मंजूरी, लेकिन ये सवाल अभी भी अनसुलझे
Next Post
केदार घाटी में खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में बाधा, सेना के हेलीकॉप्टर नहीं भर पा रहे उड़ान
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है', राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मैसेज.

    • 12 Oct 2026
  • image

    मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप, अपनी और बच्चों की सुरक्षा मांगी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: नई दिल्ली में सीबीआई के सीनियर अफसरों से मिले माता-पिता, क्या हुई बात.

    • 17 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.