logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 9 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रहा मानसून, राज्य में 324 सड़कें बंद, कई जगह तीर्थयात्री भी फंसे

उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रहा मानसून, राज्य में 324 सड़कें बंद, कई जगह तीर्थयात्री भी फंसे.

 
  • Shubham Sehgal
  • 14 Sep 2024
  • 964
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में विदाई से पहले मानसून आफत बनकर बरस रहा है। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से प्रदेश भर की 324 सड़क बंद हो गईं हैं। इस वक्त उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से आवागमन भी प्रभावित हो गया है। नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बार-बार बंद हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से तीर्थ यात्री परेशान है। यात्रा प्रतिशत में भी गिरावट आई है।

राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार सबसे अधिक सड़क मार्ग पौड़ी जिले में बंद है। पौड़ी जिले में 57 सड़क मार्ग बंद है, जबकि नैनीताल में 56 चमोली में 50 पिथौरागढ़ में 42 चंपावत में 39 अल्मोड़ा टिहरी और रुद्रप्रयाग में 17-17 देहरादून में 13 बागेश्वर में 9 उत्तरकाशी में पांच उधम सिंह नगर में दो सड़क बंद है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे सड़क खोलने में भी दिक्कत आ रही है।

बार-बार बंद हो रहा राजमार्ग

बारिश से हो रहे भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार बंद हो रहा है। हालांकि सीमा सड़क संगठन द्वारा मशीन लगाकर मार्ग खोला जा रहा है। फिर भी पहाड़ से लगातार गिर रहे पत्थर और हो रहे भूस्खलन के कारण सड़के बार-बार बंद हो रही हैं। प्रशासन ने जगह-जगह राहत शिविर लगाकर तीर्थ यात्रियों को रुकवाया है। सड़क मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोग भी जगह-जगह पर फंस गए है, कुछ लोग पैदल ही अपने गंतव्यों की तरफ निकल पड़े।
 

बढ़ा रहा नदियों का जलस्तर

चमोली जिले की पिंडर घाटी में बारिश के कारण पिंडर नदी ऊफान पर है। नदी के उफान पर आ जाने से सरस्वती शिशु मंदिर, पिंडर पब्लिक स्कूल और बेतालेश्वर महादेव मंदिर में नदी का पानी भर गया। वहीं धारली में नदी किनारे बने पांच से अधिक घरों में पानी भर गया। नदी किनारे और आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोग शुक्रवार की रात जागते रहे। टिहरी जिले में भी बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग की 10 सड़क बंद रहीं।
 

जंगल में फंसे रहे यात्री

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार सुबह बंद होने के कारण तीर्थ यात्री जंगल में फंस गए। लगभग 25 से अधिक तीर्थ यात्रियों जंगल में फंसे होने की सूचना पर रात को ही जेसीबी भेजी गई। रात 10:30 बजे सड़क खुलने पर तीर्थ यात्रियों को रवाना किया गया। कमेडा में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था जो की 19 घंटे बाद खुल सका। सड़क खुलने पर तीर्थ यात्रियों को सकुशल रवाना किया गया।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड पर छाए बादल, फिर भी बारिश से राहत, जानिए भारी बारिश के बीच राज्य से कब विदा होगा मानसून
Next Post
2025 बोर्ड परीक्षा के लिए सीबीएसई सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, इस लिंक से डाउनलोड करें
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी.

    • 24 Oct 2026
  • image

    जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.

    • 31 Oct 2026
  • image

    मसूरी में देर रात दो पक्षों में जमकर चले जूते-चप्पल, पुलिस ने 2 युवतियों को हिरासत में लिया.

    • 10 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.