logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 9 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • कड़वे नीम से भी ज्यादा ताकतवर है मीठा नीम, चेहरे पर लगाने से मिनटों में आ जाएगा निखार

कड़वे नीम से भी ज्यादा ताकतवर है मीठा नीम, चेहरे पर लगाने से मिनटों में आ जाएगा निखार.

 
  • Urvashi Sehgal
  • 15 Sep 2024
  • 657
image  

 

कड़वे नीम के बारे में तो आपने सुना ही होगा कि ये सेहत, स्किन और बालों के लिए कितना फायदेमंद होता है लेकिन क्या आपने कभी मीठे नीम का इस्तेमाल किया है या फिर इसका नाम सुना है? बता दें कि मीठा नीम कड़वे नीम से भी ज्यादा ताकतवर और स्किन के लिए फायदेमंद होता है।

बता दें कि करी पत्ता को ही मीठा नीम कहा जाता है, जो बालों के लिए तो वरदान है ही लेकिन स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी काफी असरदार माना जाता है। आज हम आपको एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर करी पत्ता को चेहरे पर लगाने का तरीका और अन्य फायदे बताने वाले हैं। क्या है ये नुस्खा आइए जानते हैं।

चेहरे पर करी पत्ता लगाने से क्या होता है?

face

सब्जी में छौंक के लिए इस्तेमाल होने वाले करी पत्ता में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो चेहरे से एक्ने-पिंपल्स को साफ कर ग्लो बनाए रखने का काम करते हैं।

साथ ही अगर आपके चेहरे पर किसी भी तरह का इंफेक्शन या फिर दाग-धब्बे हैं तो ये उन्हें ठीक करने में फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं कि आप इसे चेहरे पर कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

करी पत्ता से फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?

curry

डायरेक्ट फेस पैक बनाने से पहले नीचे दी गई सामग्री के लिस्ट को एक साथ जमा कर लें-

  • करी पत्ता- 15-20
  • गुलाब जल- 1 चम्मच
  • बेसन- 1 चम्मच
  • नींबू- 1 चम्मच
  • हल्दी- 1 चुटकी

ऐसे तैयार करें फेस पैक

pack

  • सबसे पहले करी पत्ता को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसके बाद पेस्ट को कटोरी में रखें और उसमें 1 चम्मच बेसन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब कटोरी में 1 चम्मच गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अगर पेस्ट गाढ़ा लगे तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से गुलाब जल मिला सकते हैं।
  • और अगर पेस्ट गीला हो जाए को आधा चम्मच बेसन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब तैयार पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें। देखिए कैसे आपका चेहरा खिला-खिला नजर आ रहा है और दाग-धब्बे भी हल्के नजर आ रहे हैं।
  • आप हफ्ते में 2 दिन इस नुस्खे का इस्तेमाल फेस से एक्ने हटाने के लिए कर सकते हैं।

फेस पर बेसन लगाने के फायदे

besan

आपने इस बात पर गौर किया होगा कि ज्यादातर घरेलू नुस्खों में बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बेसन हमारे चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को अब्सॉर्ब कर जरूरी नमी को बनाए रखने का काम करता है।

इसके अलावा फेस पर जमे पुराने दाग-धब्बों को कम करने के लिए भी बेसन फेस पैक फायदेमंद होता है। आप चाहें तो दही में बेसन और शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं, ये बहुत ही कारगर नुस्खा है।

इन तरीकों से करें गुलाब जल का इस्तेमाल

gulab jal

गुलाब जल का इस्तेमाल सिर्फ नुस्खों के साथ ही नहीं बल्कि और भी कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे-

आप चाहें तो गुलाब जल को मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

टोनर की तरह गुलाब जल को इस्तेमाल करने से स्किन ब्राइट नजर आती है।

आप चाहें तो रोत को चेहरे पर रोज वाटर लगाकर भी सो सकते हैं, ये चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है।

गुलाब जल में ठंडक होती है इसलिए अगर आप इसे चेहरे पर लगाते हैं तो एक्ने भी कम होते हैं।

(Disclaimer: ये लेख आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करना बिल्कुल न भूलें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो सबसे पहले स्किन स्पेशलिस्ट से बात करें। उनके कहे अनुसार ही स्किन पर कुछ इस्तेमाल करें।)

 

 
Share
Previous Post
डीएम सविन बंसल ने सरकारी अस्पतालों में आशाघर बनाने के दिए निर्देश, डीएम नैनीताल रहते हुए नैनीताल को दी है ये सौगात
Next Post
उत्तराखंड के सीएम धामी अपने जन्मदिन पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, मोदी-योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026
  • image

    एक्टर अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर हुई चर्चा.

    • 19 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: नई दिल्ली में सीबीआई के सीनियर अफसरों से मिले माता-पिता, क्या हुई बात.

    • 17 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.