logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 9 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में इस बार भूस्खलन की घटनाएं खूब हुईं, 200 प्रभावित क्षेत्र चिह्नित

उत्तराखंड में इस बार भूस्खलन की घटनाएं खूब हुईं, 200 प्रभावित क्षेत्र चिह्नित.

 
  • Shubham Sehgal
  • 18 Sep 2024
  • 712
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में विदा होते मानसून ने गहरे जख्म छोड़े हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह 200 से अधिक स्लाइड जोन विकसित हो गए हैं। पिथौरागढ़ टनकपुर में हालत ज्यादा गंभीर है। उत्तराखंड में साल दर साल नए-नए भूस्खलन जोन विकसित हो रहे हैं, जो इंजीनियरों के लिए भी एक बड़ी चुनौती है। प्रदेश में 36 राज्य मार्ग ऐसे हैं, जहां भूस्खलन की दर सीमित या बहुत कम थी, लेकिन इस मानसून के बाद यह स्लाइडिंग जोन खतरनाक रूप धारण कर चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में सभी प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर 200 भूस्खलन जोन चिह्नित हो चुके हैं और साल दर साल बन रहे नए-नए भूस्खलन जोन लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के लिए बड़ी चुनौती बन रहे हैं।

विभाग ने टीएचडीसी को पत्र लिखकर इन 36 क्षेत्रों में भूस्खलन के उपचार की डीपीआर देने का अनुरोध किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्गों पर 200 भूस्खलन प्रभावित इलाके चिह्नित किए गए थे। लोक निर्माण विभाग मुख्यालय ने सभी अभियंताओं से राज्य मार्गों पर भूस्खलन जोन की जानकारी मांगी थी। यह 36 वहीं इलाके हैं, जो भूस्खलन में वृहद रूप धारण कर रहे हैं और यहां लगातार समस्या बनी हुई है। कई जगहों पर तो बरसात के अलावा अन्य दिनों में भी भूस्खलन होता रहता है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी है। इस रिपोर्ट में 42 स्थानों को चिह्नित किया गया है और केवल 32 भूस्खलन जोनों को ही उपचार के योग्य माना गया है।

नैनीताल और चमोली में खतरा ज्यादा

चमोली और नैनीताल जिले के राज्य मार्गों पर 6,6 क्रॉनिक स्लिप जोन चिह्नित किए गए हैं। पिथौरागढ़ में पांच, देहरादून और पौड़ी में चार-चार, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में तीन-तीन बागेश्वर और अल्मोड़ा में एक-एक ऐसा राज्य मार्ग है, जहां पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।
 

राष्ट्रीय राजमार्ग भी खतरनाक

प्रदेश में कई राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति भी खराब है। पिछले वर्ष के मुताबिक, इस वर्ष भूस्खलन की समस्या बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर 200 जगहों को चिह्नित किया गया है। इसमें टनकपुर पिथौरागढ़ मार्ग पर सबसे अधिक 62 भूस्खलन प्रभावित इलाके हैं। इनके सुधारीकरण पर लगभग डेढ़ हजार करोड़ रुपये के खर्च आने का अनुमान है। एनएच के मुख्य अभियंता दयानंद कहते हैं कि भूस्खलन की समस्या बनी हुई है। इनको चिह्नित करने के साथ 114 स्थानों पर ट्रीटमेंट के लिए कार्य स्वीकृत है, जिनमें से 80 स्थानों पर काम शुरू हो गया है। शेष स्थानों के टेंडर प्रक्रिया और टीएचडीसी के माध्यम से डीपीआर के गठन के बाद कार्य शुरू होगा।

 

 
Share
Previous Post
दो साल में पूरे देश में लागू होंगे तीन नए आपराधिक कानून, जानिए क्या है तैयारी
Next Post
अपराधी बंदूक लेकर आएंगे तो गोलियों से जवाब दिया जाएगा... उत्तराखंड के डीजीपी ने अपराध पर साफ कर दिया अपना रुख
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी ने किया HNB चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, 20.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात.

    • 21 Oct 2026
  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार, सीएम धामी ने जताया दुख.

    • 30 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.