देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में डीएम साहब को एक मॉडल शॉप वाले से महंगी शराब बेच दी। इस पर तमतमाए डीएम साहब ने दुकानदार का जुर्माना काट दिया। यहां मैकडॉवेल की बोतल खरीदी तो सेल्समैन ने डीएम से 20 रुपये ज्यादा चार्ज कर लिया। दुकानदार ने 660 रुपये की बोतल जब 680 रुपये में थमाई तो डीएम भी एक्शन में आ गए। डीएम सविन बंसल ने तुरंत आबकारी अधिकारी को मौके पर बुलाया और अनुज्ञापी पर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया।
काफी समय से ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर बुधवार रात को डीएम सविन बंसल खुद ही अपनी गाड़ी ड्राइव कर ओल्ड मसूरी रोड स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे और लाइन में लगकर शराब खरीदी। यहां किसी ने उनको नहीं पहचाना। डीएम बंसल ने यहां से एक मैकडॉवेल की बोतल खरीदी। सेल्समैन ने मैकडॉवेल की 660 रुपये की बोतल, 680 रुपये में डीएम को थमा दी। ओवर रेट पर शराब देते हुए डीएम ने दुकान में छापा मार दिया। डीएम के फोन करने के कुछ देर बाद ही आबकारी अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और आवश्यक कार्रवाई करते हुए 50 हजार का जुर्माना लगा दिया।
शराब में ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जिला प्रशासन ने एक साथ कई दुकानों पर छापेमारी की। ओल्ड मसूरी रोड राजपुर मार्केट में शराब पर ओवररेटिंग की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे और संबंधित अनुज्ञपि पर 50 हजार का जुर्माना लगाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी हर गिरी, उप जिला अधिकारी शालिनी नेगी ने जनपद में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। सभी दुकानों में ओवर रेटिंग और अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी के निरीक्षण में पाया गया कि सेल्समैन का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति काफी बदतमीजी भरा रहा। इसके लिए डीएम ने उनको सख्त हिदायत भी दी। वहीं उप जिलाधिकारी हरी गिरी ने चुना भट्टा स्थित शराब की दुकान पर छापेमारी की। यहां भी दुकान में ओवर रेटिंग और अनियमितता पाई गई। यहां एक ग्राहक ने बीयर की बोतल खरीदी गई, जिसका मूल्य 200 रुपये था, लेकिन उससे 210 रुपये लिया गया। वहीं कई इलाकों में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।