logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, शपथ के बाद क्यों बोले- मैं कोई जादूगर नहीं हूं

वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, शपथ के बाद क्यों बोले- मैं कोई जादूगर नहीं हूं.

 
  • Priyanka Thapa
  • 25 Sep 2024
  • 1196
image  

 

कोलंबो: श्रीलंका के वामपंथी नेता अनुरा कुमार दिसानायके ने सोमवार को देश के 9वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया। श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय में देश के मुख्य न्यायाधीश ने दिसानायके को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। पदभार संभालने के बाद अपने संबोधन में दिसानायके ने कहा कि वह राष्ट्रपति के रूप में लोकतंत्र के सभी मूल्यों को बनाए रखने के लिए काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को धन्यवाद भी दिया।

उद्घाटन भाषण में बोलते हुए अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा, 'मैं जादूगर नहीं हूं। मैं श्रीलंका का एक आम नागरिक हूं। मुझमें काबिलियत और कमियां दोनों हैं। ऐसी कई चीजे हैं, जो मैं जानता हूं और कुछ के बारे में नहीं जानता।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं राष्ट्रपति के रूप में इस यात्रा में अपनी क्षमताओं को और बढ़ाना चाहता हूं और अधिक ज्ञान हासिल हासिल करना चाहता हूं।'

पुराने धुरंधरों को किया चित

श्रीलंका के चुनाव आयोग ने रविवार को मतगणना के बाद राष्ट्रपति चुनाव में दिसानायके की जीत की घोषणा की। श्रीलंका में 'भ्रष्ट' राजनीतिक संस्कृति को बदलने के अभियान के साथ उतरे दिसानायकों को देश के युवाओं का भरपूर समर्थन मिला। यही वजह रही कि उन्होंने श्रीलंकाई राजनीति के धुरंधरों को हराकर राष्ट्रपति की कुर्सी हासिल की।

दूसरे दौर की मतगणना के बाद घोषित हुए नतीजे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिसानायके को 57,40,179 वोट मिले, जबकि प्रमुख विपक्षी सजिथ प्रेमदासा को 45,30,902 वोट मिले। 2022 के आर्थिक संकट के बाद देश की कमान संभालने वाले रानिल विक्रमसिंघे तीसरे नंबर पर रहे। नतीजों के लिए निर्वाचन आयोग को दूसरे दौर की मतगणना करानी पड़ी थी, क्योंकि पहले दौर में किसी उम्मीदवार को जीत के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट नहीं मिले थे। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले गए थे, जिसमें 75 फीसदी लोगों ने मतदान किया था।

 

 
Share
Previous Post
अग्निपथ योजना से गोरखाओं की दूरी के बाद उत्तराखंड खुखरी कारोबार की चमक फीकी, कारोबार मंदा
Next Post
अपने बर्थ पर नाराज सैलजा ने राहुल को दिया 'खास तोहफा', कांग्रेस ने ली राहत की सांस
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश कनेक्शन जानिए.

    • 13 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: नगरीय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, विधायक तिलक राज बेहड़ का बढ़ा कद, खूब रोये थे.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.