logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • अपने बर्थ पर नाराज सैलजा ने राहुल को दिया 'खास तोहफा', कांग्रेस ने ली राहत की सांस

अपने बर्थ पर नाराज सैलजा ने राहुल को दिया 'खास तोहफा', कांग्रेस ने ली राहत की सांस.

 
  • Vishwanath Suman
  • 25 Sep 2024
  • 1098
image  

 

चंडीगढ़: 24 सितंबर को कांग्रेस सांसद और हरियाणा की सीनियर लीडर कुमारी सैलजा ने अपने बर्थडे पर भंवर में उलझे पार्टी नेतृत्व को यादगार गिफ्ट दिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तवज्जो मिलने से नाराज सैलजा अब चुनाव प्रचार में उतरेंगी। पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि वह 26 सितंबर को नरवाना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। चुनाव प्रचार के लिए सैलजा की हामी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी राहत की सांस ली है। पार्टी में असंतोष के कारण राहुल गांधी का कार्यक्रम भी टाला जा रहा था। अब राहुल भी 26 सितंबर से हरियाणा के दंगल में उतरेंगे। वह सबसे पहले असंध में रैली करेंगे, जहां सैलजा के करीबी शमशेर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

खट्टर ने दी सैलजा को बर्थडे की बधाई

24 सितंबर को सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा का जन्मदिन है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बधाई दी। खट्टर ने एक्स पर लिखा कि बहन कुमारी सैलजा जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और जीवन में नित नए आयामों को प्राप्त करें, ईश्वर से यही प्रार्थना है। संयोग यह है कि मनोहर लाल की से बधाई सैलजा के उस बयान के अगले दिन मिली, जिसमें उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया था।

62 वर्षीय सैलजा हमेशा हुड्डा विरोधी रहीं

24 सितंबर 1962 को सैलजा का जन्म हिसार के गांव प्रभुवाला में हुआ था। उनके पिता चौधरी दलबीर सिंह भी हरियाणा के प्रमुख दलित नेताओं में शुमार थे। सैलजा पांच बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। वह मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री भी रहीं। हरियाणा की राजनीति में दलित महिला नेता की पहचान रखने वाली सैलजा राज्य की जातीय राजनीति में हुड्डा विरोधी गुट में शामिल रहीं। हुड्डा विरोधी गुट एसआरके में 'एस' सैलजा ही हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे में सैलजा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अनबन हुई। उन्होंने अपने समर्थकों के लिए 35 सीटों की मांग की थी, मगर उनके चार-पांच समर्थकों को ही कांग्रेस का टिकट मिला।

सैलजा की नाराजगी पड़ सकती थी भारी

खुद सैलजा ने बताया कि वह उकलाना से चुनाव लड़ना चाहती थी, मगर केंद्रीय आलाकमान ने मना कर दिया। यह चर्चा में रहा कि केंद्रीय हाईकमान ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दबाव में सैलजा के दावों की अनदेखी कर दी। इसके बाद सैलजा ने खुद को प्रचार से दूर कर लिया और 'कोपभवन' में चली गईं। उन्होंने इसकी शिकायत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की। उनकी नाराजगी के कारण राहुल गांधी को भी हरियाणा चुनाव प्रचार का शेड्यूल बदलना पड़ा। नाराज सैलजा को बीजेपी और बीएसपी ने पार्टी में शामिल होने का न्योता दे दिया। जब यह खबर सुर्खियों में आई, तो कांग्रेस नेताओं के कान खड़े हो गए। सैलजा को मनाने की जिम्मेदारी भूपेंद्र हुड्डा को सौंपी गई।

सैलजा के साथ पहली रैली करेंगे राहुल

23 सितंबर को सैलजा ने अपने बर्थडे से एक दिन पहले अपनी चुप्पी तोड़ी और दूसरी पार्टी में जाने के कयासों को अफवाह करार दिया। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान ने बताया कि सैलजा परेशान नहीं हैं और वह चुनाव प्रचार में जल्द ही उतरेंगी। 26 सितंबर को वह पहली जनसभा नरवाना में करेंगी, जहां उनके साथ राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद राहुल बरवाला में रैली करेंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सैलजा के बीच बैलेंस बनाने के लिए राहुल गांधी का कार्यक्रम तय किया गया है।

चुनाव के बाद हाईकमान को पूरी करनी होगी शर्त

हरियाणा में 22 फीसदी दलित वोटर हैं, जो किसी भी पार्टी की जीत-हार तय करते हैं। सैलजा की नाराजगी के बाद बीजेपी ने दलित बनाम जाट का नैरेटिव बनाया था और कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई थी। अब उनके प्रचार में उतरने से कांग्रेस की चिंता काफी हद तक कम हो गई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि सैलजा ने आलाकमान के सामने कड़ी शर्तें रखी हैं। उन्होंने सीएम पद पर अपनी दावेदारी बरकरार रखी है। अगर चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे तो हाईकमान को वादा पूरा कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।

 

 
Share
Previous Post
वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, शपथ के बाद क्यों बोले- मैं कोई जादूगर नहीं हूं
Next Post
पहाड़ों के तापमान में 5-6 डिग्री की बढ़ोतरी, उत्तराखंड में आज बदल सकता है मौसम, हो सकती है हल्की बारिश
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड: कांग्रेस के 'झूठे विमर्श' के विरुद्ध भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' अभियान शुरू करेगी.

    • 23 Oct 2026
  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: नई दिल्ली में सीबीआई के सीनियर अफसरों से मिले माता-पिता, क्या हुई बात.

    • 17 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.