logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • प्रेमिका से मिलने देहरादून स्टेशन पहुंचा युवक, दो समुदायों में झड़प, जमकर हुआ पथराव

प्रेमिका से मिलने देहरादून स्टेशन पहुंचा युवक, दो समुदायों में झड़प, जमकर हुआ पथराव.

 
  • Rahul Parasar
  • 27 Sep 2024
  • 954
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात जमकर बवाल हुआ। दूसरे समुदाय की किशोरी से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने पीट दिया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा। घटना में पुलिस की गाड़ी समेत कुछ निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना को कुछ लोगों को चोटें भी आई है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का युवक सेलाकुई के इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करता है। गुरुवार नाम बदायूं से किशोरी देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

स्टेशन पहुंचा था युवक

युवक देहरादून स्टेशन किशोरी से मिलने के लिए पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही एक समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और युवक की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। वह रेलवे स्टेशन पर जुट गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच पथराव शुरू हो गया। विवाद की सूचना पर पुलिस फोर्स के पर पहुंची।

पथराव में कुछ निजी वाहनों के साथ ही पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। एएसपी अजय सिंह समेत कई सीनियर पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने कराई वीडियोग्राफी

पुलिस ने पत्थरबाजी की वीडियोग्राफी कराई। घटनास्थल से पत्थर कब्जे में लिए हैं। इन्हें फॉरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा जाएगा। एएसपी का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस अपनी ओर से केस दर्ज कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

प्रेमिका से मुलाकात के बाद विवाद

देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात प्रेमी युगल के मिलते ही माहौल बिगड़ गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पूरे शहर की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। एएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस की गश्त शुरू हुई। साथ ही, पुलिस ने लोगों को शांत रहने की अपील की।

पुलिस ने दिखाया कड़ा रुख

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कड़ा रुख दिखाया। पुलिस की ओर से कहा गया कि कोई भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश न करे। अगर इस तरह का प्रयास किया गया तो पुलिस कार्रवाई करेगी। इस घटना में घायल एक युवक का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि मामले में जिन लोगों ने कानून को हाथ में लिया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

होगी कड़ी कार्रवाई

युवक और लड़की को जीआरपी और आरपीएफ थाने में अलग-अलग स्थान पर रखा गया है। रेलवे स्टेशन पर पत्थरबाजी की घटना की पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई है। मौके से पुलिस ने पत्थर कब्जे में लिए हैं। इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने मौके से पत्थर और वीडियो फुटेज को कब्जे में लेकर थोड़े से जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उनकी ओर से केस दर्ज किया जा रहा है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
अगले 4-5 दिन में उत्तराखंड से विदा हो जाएगा मानसून, उससे पहले होगी जमकर बारिश
Next Post
देहरादून रेलवे स्टेशन पर 'मोहब्बत कांड' के बाद तनाव, हिंदू-मुस्लिमों में झड़प के बाद DM ने लोगों से की अपील
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी.

    • 24 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर सरकार की सफाई, सचिव बोले- सभी आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर.

    • 19 Oct 2026
  • image

    'सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है', राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मैसेज.

    • 12 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.