logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • देहरादून रेलवे स्टेशन पर 'मोहब्बत कांड' के बाद तनाव, हिंदू-मुस्लिमों में झड़प के बाद DM ने लोगों से की अपील

देहरादून रेलवे स्टेशन पर 'मोहब्बत कांड' के बाद तनाव, हिंदू-मुस्लिमों में झड़प के बाद DM ने लोगों से की अपील.

 
  • Shubham Sehgal
  • 28 Sep 2024
  • 923
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में रेलवे स्टेशन पर 16 वर्षीय एक मुस्लिम लड़की के एक हिंदू युवक के साथ रात में घूमते पाए जाने के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया और दोनों समुदायों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव करने के साथ-साथ दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार रात को पथराव करने और उत्पाद मचाने के आरोप में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि स्टेशन के बाहर हुई तोड़फोड़ के सिलसिले में एक दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। डीएम सविन बंसल ने सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय युवक और लड़की उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की कथित तौर पर घर से भागकर सेलाकुई इलाके में काम करने वाले व्यक्ति से मिलने आई थी। अधिकारी ने बताया कि देहरादून पहुंचने पर लड़की ने उस व्यक्ति को फोन किया और वह रात में रेलवे स्टेशन पर उससे मिलने पहुंच गया। उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस के कर्मचारियों ने उन्हें देर रात घूमते हुए देखा और पूछताछ की।

Uttarakhand | Dehradun District Magistrate Savin Bansal has appealed to everyone to maintain peace in the wake of the dispute between two parties over the incident at the railway station in Dehradun. The district administration has held talks with both parties, the situation is… pic.twitter.com/q23KlOghZA

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 27, 2024

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लड़की के माता-पिता से संपर्क किया तो पता चला कि उन्होंने बदायूं के एक थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि जैसे ही दोनों के रेलवे स्टेशन पर घूमने की खबर क्षेत्र में फैली, दोनों समुदायों के लोग स्टेशन के बाहर एकत्र हो गए और उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने बताया कि स्थिति जल्द ही बिगड़ गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके।

सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े कुछ दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया, हालांकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में कर ली। घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी ने कहा कि रेलवे स्टेशन के बाहर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जब शुक्रवार दोपहर को विकास वर्मा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई तो शहर के पलटन बाजार और घंटाघर इलाकों में तनाव फैल गया। व्यापारियों ने वर्मा की हिरासत के विरोध में अपनी दुकानें बंद कर दीं और उसकी तत्काल रिहाई तथा एसएसपी को हटाने की मांग को लेकर धरना दिया।

बजरंग दल के राज्य समन्वयक अनुज वालिया ने कहा, 'विकास वर्मा हिंदुत्व की आवाज हैं। हम उनकी तत्काल रिहाई और एसएसपी को हटाने की मांग करते हैं।' वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करने के बाद शुक्रवार शाम को पलटन बाजार क्षेत्र में स्थिति सामान्य हुई और दुकानें खुल गईं। वर्मा ने वीडियो में स्पष्ट किया कि उन्हें ना तो हिरासत में लिया गया और ना कि गिरफ्तार किया गया।

(भाषा की इनपुट के साथ)

 

 
Share
Previous Post
प्रेमिका से मिलने देहरादून स्टेशन पहुंचा युवक, दो समुदायों में झड़प, जमकर हुआ पथराव
Next Post
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को फिर मिला 6 महीने का एक्सटेंशन, उत्तराखंड की नौकरशाही को लेकर बड़ा फैसला
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड: बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि.

    • 18 Oct 2026
  • image

    नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.

    • 01 Nov 2026
  • image

    उत्तराखण्ड बन रहा साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, UTDB की पहल, 141 युवाओं को दिया गया पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण.

    • 22 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.