logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • चीनी, रिफाइंड तेल...रोजाना खाई जाने वाली ये 5 चीजें आपकी नसों में जहर घोल रही हैं, डॉ. ने बताया ताकत के लिए क्या खाएं

चीनी, रिफाइंड तेल...रोजाना खाई जाने वाली ये 5 चीजें आपकी नसों में जहर घोल रही हैं, डॉ. ने बताया ताकत के लिए क्या खाएं.

 
  • Usmaan Khan
  • 29 Sep 2024
  • 1135
image  

 

रिफाइंड ऑयल, चीनी, जैम और सॉस ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें भारत में रोजाना खाया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि रोजाना इस्तेमाल होने वाली ये चीजें स्वाद में बेहतर हो सकती हैं लेकिन इनका सेवन स्वास्थ्य को बिगाड़कर रख सकता है।

चीनी का अधिक सेवन डायबिटीज को जन्म दे सकता है, तो वहीं रिफाइंड ऑयल में ट्रांस फैट की अधिक मात्रा होती है, जो कि बीमारियों की जड़ है। इसी तरह फ्रूट जूस से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

डीएम न्यूरोलॉजी (एम्स दिल्ली) न्यूरोलोजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत आपको बता रही हैं कि आप रोजाना किन-किन अन्हेल्दी चीजों का सेवन कर रहे हैं और इनकी बजाय आपको क्या खाना चाहिए।

रिफाइंड ऑयल को सरसों के तेल से बदलें

refine

रिफाइंड ऑयल में कम पोषण तत्व होते हैं। इसमें ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है , कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, ट्रांस फैट ज्याद होता है। इसके सेवन से कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके बजाय खाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। इसके पोषक तत्व ज्यादा होते हैं और इसके सेवन से कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

फ्राइड स्नैक को नट्स एंड सीड्स से बदलें

snacks

फ्राइड स्नैक खाने से डायबिटीज, मोटापा, कैंसर, कोलेस्ट्रॉल और पाचन समस्याएं हो सकती हैं। इसके बजाय नट्स और सीड्स का सेवन करें। इनमें हेल्दी फैट होता है और आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने, वजन घटाने, दिमाग तेज करने, तनाव कम करने में मदद मिलती है।

फ्रूट्स जूस को साबुत फल से बदलें

fruit

फ्रूट्स जूस में चीनी की मात्रा ज्यादा होती और फाइबर बिलकुल भी नहीं होता है। इसके सेवन से शुगर लेवल बढ़ने, दांतों के खराब होने और अन्य पोषक तत्व की कमी होती है। इसके बजाय साबुत फल खाएं, जिससे आपको फाइबर सहित सभी पोषक तत्व मिलते हैं।

जैम और सॉस की जगह चटनी खाएं

sauce

जैम में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है, फाइबर कम होते हैं, इन्हें ज्यादा चलाने के लिए केमिकल्स मिलाए जाते हैं। ऐसे ही सॉस में नमक की अधिक मात्रा होती है। इसकी बजाय पुदीने, धनिया आदि की चटनी खाएं।

चीनी की जगह गुड़ खाएं

gud

चीनी की सेवन से सेहत को कई नुकसान होते हैं, इससे डायबिटीज, मोटापा, हाई बीपी दांतों के रोग, दिल के रोग और पाचन विकार हो सकते हैं। इसके बजाय आपको गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ कब्ज दूर करता है, पाचन शक्ति बढ़ाता है, खून को साफ करता है, हीमोग्लोबिन बढ़ाता है, थकान दूर करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 
Share
Previous Post
World Heart Day: महिलाओं में भी बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा, प्राकृतिक सुरक्षा के बाद भी बदल रहा ट्रेंड
Next Post
बुग्यालों के संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प, बदलावों का अध्ययन, नुकसान कम करने पर मंथन
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.

    • 31 Oct 2026
  • image

    मसूरी में देर रात दो पक्षों में जमकर चले जूते-चप्पल, पुलिस ने 2 युवतियों को हिरासत में लिया.

    • 10 Oct 2026
  • image

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया, महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा में की शिरकत.

    • 28 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.