logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • बद्रीनाथ के दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, चार धाम यात्रा में अब तक 207 तीर्थयात्रियों की हो चुकी है मौत

बद्रीनाथ के दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, चार धाम यात्रा में अब तक 207 तीर्थयात्रियों की हो चुकी है मौत.

 
  • Shubham Sehgal
  • 01 Oct 2024
  • 735
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के चार धाम यात्रा में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बद्रीनाथ यात्रा पर गए दो तीर्थयात्रियों की मौत का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के 21 वर्षीय एक व्यक्ति और उत्तर प्रदेश की 88 वर्षीय एक महिला की शनिवार को बद्रीनाथ मंदिर जाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल की चार धाम यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 207 तक पहुंच गई है। इनमें से मुख्य रूप से हृदय और सांस संबंधी बीमारियों के कारण मौतों के मामले सामने आए हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक चार धाम यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या ने पिछले साल के रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल केदारनाथ में 99, बद्रीनाथ में 55, यमुनोत्री में 38 और गंगोत्री में 15 लोगों की मौत हुई है। पिछले साल यात्रा के दौरान करीब 200 लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों ने चिंता जताई है कि अगर तीर्थयात्री स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हैं तो मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

नवंबर तक चलेगी यात्रा

बद्रीनाथ यात्रा इस वर्ष नवंबर माह तक चलेगी। बद्रीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के साथ ही चार धाम यात्रा का समापन होगा। बद्रीनाथ के कपाट हर साल भाई दूज के दिन बंद होता है। इस वर्ष भाई दूज 3 नवंबर को है। ऐसे में तीर्थयात्रा में अभी भी एक माह से अधिक का समय बचा हुआ है। ऐसे में मृतकों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ा रही है।

हेमकुंड ट्रैक पर भी मौत

हेमकुंड ट्रैक पर भी एक ट्रैकर की रविवार को मौत का मामला सामने आया है। ट्रैकर की मौत का कारण भी हार्टअटैक बताया जा रहा है। उसके शव को लाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बदरीनाथ वन विभाग से हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति मांगी है। दरअसल, इलाका बर्फ से ढका हुआ है। हेलीकॉप्टर उतारने के लिए सुरक्षित जगह नहीं है।

डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि सिला समुद्र स्थान पर हेलीकॉप्टर लैंड किया जा सकता है। यह क्षेत्र ग्लैशियर का इलाका है। डीएम संदीप तिवारी का कहना है कि एक ट्रैकर ग्रुप के सदस्य 44 वर्षीय राकेश निवासी की लखनऊ में मौत हुई है। इस ट्रैकिंग दल में 4 सदस्य और दो पोर्टर हैं।

 

 

 
Share
Previous Post
पिथौरागढ़, बागेश्वर में आज बारिश का येलो अलर्ट, 3 अक्टूबर तक उत्तराखंड से विदा हो सकता है मानसून
Next Post
उत्तराखंड की इस सड़क पर कभी नहीं होगा भूस्खलन! TSDC कर रहा है ऐसी योजना पर काम
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

    • 24 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड के 'हाउस ऑफ हिमालयाज' की ग्लोबल उड़ान, ग्रामीण महिलाओं ने किया 6 करोड़ का कारोबार.

    • 06 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.