हमारे सिर पर एक या दो सफेद बाल भी दिख जाए तो सब बूढ़ा या बुढ़िया कहने लगते हैं। लोगों द्वारा उड़ाए जाने वाले इसी मजाक से बचने के लिए हम या तो बाल तोड़ देते हैं या फिर केमिकल वाली हेयर डाई की मदद से उन्हें काला कर देते हैं।
लेकिन आज हम आपको नूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा के बताए ऐसे नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में उनकी नानी से मां को पता चला और मां से उन्हें। ये नुस्खा आपके समय से पहले सफेद होते बालों को काला करने में मदद करेगा और मजबूती भी देगा। आइए जानते हैं बालों को काला करने वाले इस नुस्खा का तरीका। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @nuttyovernutritionn)

आज हम आपको पीढ़ियों से इस्तेमाल होने वाला किरन की मां-नानी का आयुर्वेदिक पाउडर बनाने की विधि बताने वाले हैं, जो बालों को जड़ से काला करेगा और उन्हें सफेद होने से रोकेगा।
इस नुस्खे में कलौंजी के साथ-साथ और भी कई चीजों मिलाई जाने वाली है, जो बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हैं। तो फिर बिना देर किए आइए जानते हैं इस नुस्खे को बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए।

नोट- आप चाहें तो इस आयुर्वेदिक पाउडर को ज्यादा मात्रा में बनाकर भी रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं।


आजकल कम उम्र में ही हमारे बाल सफेद होने लगे हैं, जिसका कारण है न्यूट्रिएंट्स की कमी होना, क्योंकि यही मूल समस्या होती है। जिसके लिए किरन ने ये आयुर्वेदिक पाउडर बनाने का तरीका बताया है, जिसे आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं और आवश्यक पोषण की कमी को पूरा कर सकते हैं।
(Disclaimer: ये लेख आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करना बिल्कुल न भूलें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो सबसे पहले स्किन स्पेशलिस्ट से बात करें। उनके कहे अनुसार ही स्किन पर कुछ इस्तेमाल करें।)