logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में 2011 की जनगणना के आधार पर होंगे नगर निकाय चुनाव, जानिए तारीखों के बारे में

उत्तराखंड में 2011 की जनगणना के आधार पर होंगे नगर निकाय चुनाव, जानिए तारीखों के बारे में.

 
  • Shubham Sehgal
  • 07 Oct 2024
  • 811
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर कराए जाएंगे। इसके साथ ही तय हो गया है कि 10 नवंबर को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। विधानसभा में हुई प्रवर समिति की बैठक के बाद शनिवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ओबीसी आरक्षण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच 2011 के जनगणना को ही आधार बनाए जाने के संबंध में जानकारी दी। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सरकार 2018 की तर्ज पर 2024 के नगर निकाय चुनाव कराएगी। इसके लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाया जाएगा।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रवर समिति की बैठक में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। दरअसल गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान पेश किए गए नगर निकाय संशोधन विधेयक को प्रवर समिति में भेजा गया था। भाजपा विधायकों की मांग थी कि नगर निकाय संशोधन विधेयक में ओबीसी सर्वे के लिए मानक तय किए जाएं। इससे राज्य से बाहर से आए लोगों को राज्य में ओबीसी का लाभ नहीं मिल पाएगा। इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की ओर से शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रबल समिति का गठन किया गया था।

समिति की बैठकों से हुआ साफ

समिति की अभी तक तीन बैठकें हो चुकी है। पहले माना जा रहा था कि समिति की सदन में पेश होने वाली रिपोर्ट के आधार पर पारित होने वाले विधेयकों के प्रावधान के तहत निकाय चुनाव कराए जाएंगे। अब स्पष्ट हो गया है कि नगर निकाय चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर ही कराए जाएंगे। ओबीसी आरक्षण की सीमा 14 फीसदी ही रहेगी।

नगर निकाय चुनाव 2011 की जनसंख्या के आधार पर करने के फैसले से साफ हो गया है कि इस बार के ओबीसी आरक्षण की सीमा 14 प्रतिशत ही रहेगी। दरअसल, राज्य में कई कारणों से ओबीसी आबादी बढ़ी है। इसमें अन्य राज्य से आए लोग भी शामिल हैं। प्रवर समिति का गठन भी इसी कारण किया गया था।

भाजपा विधायकों की थी मांग

भाजपा विधायकों का कहना है कि राज्य के मूल ओबीसी ही इस आरक्षण का लाभ ले पाएं। इसके लिए सर्वे के मानक बनाने की पहल की गई। भाजपा विधायक और प्रवर समिति के सदस्य मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि निकाय चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर कराए जाने का सीधा मतलब यह है कि इन चुनाव में ओबीसी की संख्या नहीं बढ़ेगी।

भाजपा के सीनियर नेता और ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने भी कहा कि निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण 14 फीसदी ही रहेगा। अन्य सभी मानक 2018 के चुनाव के तर्ज पर होंगे।

10 नवंबर को अधिसूचना

उत्तराखंड में 10 नवंबर को नगर निकाय चुनाव के अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद दिसंबर माह में 105 में से 102 निकायों में चुनाव कराए जाएंगे। नगर निकाय चुनाव से पहले प्रवर समिति के पास ओबीसी आरक्षण का मामला जाने से कई कयास लगाए जाने लगे थे। इन पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विराम लगा दिया है। मंत्री ने साफ किया है कि आगामी निकाय चुनाव वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ही होंगे। इसके बाद अधिकारी भी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

इससे पहले सरकार ने हाई कोर्ट में अक्टूबर में निकाय चुनाव की समय सारणी दाखिल की थी। इसी हिसाब से चुनाव कराए जाने तैयारी भी चल रही थी। इसी बीच विधानसभा में पेश ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक को प्रवर समिति में भेज दिया गया। इससे निकाय चुनाव की तारीख पर संशय की स्थिति पैदा हो गई थी।

 

 
Share
Previous Post
न्यूट्रिशनिस्ट किरण ने बताया सफेद बालों को काला करने का इलाज, खुद भी कर रही हैं अपनी नानी मां का नुस्खा इस्तेमाल
Next Post
उत्तराखंड में साइबर हमले के बाद सरकारी वेबसाइटें बहाल, डेटा सुरक्षित
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    चुनाव से ठीक पहले दो खेमों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस! हरीश रावत की यात्रा से 2 दिग्गज नेताओं ने बनाई दूरी.

    • 06 Oct 2026
  • image

    मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित.

    • 22 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.