logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक की नियुक्ति पर बोले वन मंत्री सुबोध उनियाल, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक की नियुक्ति पर बोले वन मंत्री सुबोध उनियाल, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला.

 
  • Shubham Sehgal
  • 30 Aug 2024
  • 1070
image  

 

देहरादून: भारतीय वन सेवा के अधिकारी मुख्य वन संरक्षक राहुल को राजाजी टाइगर रिजर्व का प्रभार सौंपे जाने के मामले में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बयान दिया है। उनियाल ने कहा कि मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि मुख्यमंत्री ने राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक की नियुक्ति के लिए मंत्री, मुख्य सचिव और अन्य सभी को नजरअंदाज कर दिया है। यह पूरी तरह से गलत है। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है, यह मुख्यमंत्री और मेरी सहमति के बाद निर्णय लिया गया है। जहां तक CBI जांच की मीडिया रिपोर्ट का सवाल है, तो कई मामलों में कई लोगों के खिलाफ CBI जांच चल रही है, अगर किसी के खिलाफ कुछ पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की गई है। CBI जांच का मतलब यह नहीं है कि विभाग में सभी को दोषी मान लिया जाए।

मंत्री के विभाग की तरफ से जारी लिखित बयान में कहा गया गया है कि राहुल के खिलाफ संगत नियमों के अंतर्गत अनुशासनिक कार्यवाही शुरू करते हुए वन संरक्षक (हॉफ) कार्यालय से संबंद्ध किया गया । राहुल द्वारा प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कार्यालय में मुख्य वन संरक्षक, सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ एवं अनुश्रवण एवं मूल्यांकन और एनटीएफटी का प्रभार देखा जा रहा था। उनके खिलाफ संस्थित विभागीय अनुशासिक कार्यवाही अभी लंबित है।

#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, "मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि मुख्यमंत्री ने राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक की नियुक्ति के लिए मंत्री, मुख्य सचिव और अन्य सभी को नजरअंदाज कर दिया है। यह पूरी तरह से गलत है। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है, यह… pic.twitter.com/7NfcxzhBi9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2024

वर्तमान में प्रचलित केन्द्र सरकार / राज्य सरकार द्वारा प्रख्यापित अनुशासनिक कार्यवाही से संबंधित नियमों में ऐसा कोई प्राविधान नहीं है, जिसमें यदि किसी अधिकारी के विरूद्ध कोई जांच की कार्यवाही लम्बित हो तो उसे तैनाती नहीं दी जा सकती है। मात्र यह ध्यान दिया जाता है कि पूर्व में जिस तैनाती स्थान पर अनियमितता की शिकायत हुई है, उस तैनाती स्थान पर जांच के लम्बित रहते तैनाती नहीं दी जा सकती है ।

राहुल को करीब दो साल पहले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। हाई कोर्ट ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने उस समय अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और निर्माण की योजना पर संज्ञान लिया था, जिस संबंध में अबी सीबीआई जांच चल रही है।

 

 
Share
Previous Post
देश को मिली दूसरी परमाणु मिसाइल पनडुब्बी INS अरिघात, जानें कितनी बढ़ेगी भारत की ताकत
Next Post
रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून में भारी बारिश का येलो अलर्ट, आज ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट.

    • 10 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.