logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • बीएलटीएम 2024 में मुग्धा सिन्हा ने कहा, विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने का लक्ष्य

बीएलटीएम 2024 में मुग्धा सिन्हा ने कहा, विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने का लक्ष्य.

 
  • Kunal Kataria
  • 02 Sep 2024
  • 906
image  

 

नई दिल्ली/देहरादून: केंद्र सरकार ने कहा कि देश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें पर्यटन उद्योग और सरकार एक साथ कैसे एक मंच पर आएं? यही नहीं विदेशी पर्यटक बार-बार यहां आएं इस पर काम किया जा रहा है। ये बातें पयर्टन मंत्रालय की पयर्टन महानिदेशक (डीजी) मुग्धा सिन्हा ने दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय बीएलटीएम 2024 के समापन मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि अभी देश में विदेशी पर्यटकों की सालाना आने की संख्या एक करोड़ के करीब है, इसे अमृत काल के दौरान 10 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बीएलटीएम 2024 के समापन मौके पर उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद थे। उन्होंने पहले यहां उत्तराखंड पवेलियन का दौरा किया। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में पर्यटन का तेजी से विस्तार हो रहा है। भारत के लोगों के लिए दुनिया अपने दरवाजे खोल रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन बढ़ेगा, तो लोगों को रोजगार भी मिलेगा। स्थानीय लोगों के बीच रोजगार के अ‍वसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश के क्राफ्ट को ट्रैवल-टूरिज्म से जोड़ा जा रहा है। एक्सपो के आयोजक फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड के संस्थापक एवं सीईओ संजीव अग्रवाल ने कहा कि अगर देश में पर्यटन क्षेत्र को और अधिक मजबूत करना है, तो देश के रेलवे नेटवर्क को मजबूत बनाना होगा। देश में रेलवे का बहुत बड़ा नेटवर्क है, जिसे दुरुस्त करने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक भारत का एमआईसीई पर्यटन बाजार 2024 से 2029 के बीच 6 फीसदी सीएजीआर की दर से बढ़ेगा, जो देश के पर्यटन उद्योग में एमआईसीई के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। इंडियन एक्सहिबिशन इंडस्ट्री एसोसिएशन के मुताबिक 2019 में इस उद्योग का मूल्य 709 मिलियन डॉलर था और एक अनुमान के अनुसार यह 10.25 फीसदी सीएजीआर की दर से बढ़कर 2025 में 1283 मिलियन डॉलर पर पहुंच जाएगा।

गौरतलब है कि यशोभूमि में आयोजित बीएलटीएम 2024 एक्सपो में कई देशों और 21 भारतीय राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक प्रदर्शकों के साथ यह भारत में एमआईसीई शो का अब तक का सबसे बड़ा संस्करण है। तीन दिवसीय कार्यक्रम, बीएलटीएम 2024 ने यात्रा व्यापार आगंतुकों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शकों से जुड़ने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया है। भारत के एकमात्र विशिष्ट बी2बी शो के रूप में, यह नेटवर्किंग, सहयोग और सौदेबाजी का एक प्रमुख केंद्र बनने के लिए तैयार है। बीएलटीएम 2024 में आधिकारिक प्रतिभागियों में 5 राष्ट्रीय पर्यटन संगठन, 7 राज्यों के पर्यटन बोर्ड तथा भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय शामिल रहे। 10,000 से अधिक ट्रैवल ट्रेड पेशेवरों, 150 एमआईसीई नियोजकों, 100 कॉर्पोरेट खरीददारों, दक्षिण-पूर्वी एशिया, जीसी एवं रूस से 50 इंटरनेशनल खरीददरों तथा 80 वैडिंग प्लानर्स के सथ यह संस्करण बीएलटीएम का अब तक का सबसे बड़ा संस्करण रहा।

बता दें कि भारत का यात्रा एवं पर्यटन उद्योग देश की अर्थव्यवस्थ का मुख्य स्तंभ है, जो जीडीपी में 10 फीसदी योगदान के साथ सालाना 78 बिलियन डॉलर उत्पन्न करता है। एक अनुमान के अनुसार 2029 तक यह उद्योग 53 मिलियन नौकरियां उत्पन्न करेगा और 30.5 मिलियन यात्रियों को आकर्षित करेगा, ये आंकड़े इस सेक्टर की विकास क्षमता को दर्शाते हैं। 2030 तक 253 बिलियन डॉलर तक पहुंचने के अनुमान के साथ इस सेक्टर में विकास की अपार संभावनाएं हैं।

 

 
Share
Previous Post
हल्द्वानी में शिक्षक ने 10वीं की छात्रा को व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर भेजी अश्लील तस्वीरें, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
Next Post
मुख्यमंत्री ने राज्य की कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राज्यसभा: उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा से 15 दावेदार, जानें किन नामों की चर्चा? चौंका सकती है हाईकमान.

    • 02 Oct 2026
  • image

    कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण: वजहें और क्या किया जा सकता है.

    • 23 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.