logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • पीएम मोदी फिर से ने फिर से क्यों ली BJP की सदस्यता, क्या है 6 साल वाला ये नियम?

पीएम मोदी फिर से ने फिर से क्यों ली BJP की सदस्यता, क्या है 6 साल वाला ये नियम?.

 
  • Anubhav Shakya
  • 02 Sep 2024
  • 949
image  

 

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अपने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में सोमवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024' का नाम दिया गया है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाकर,अपने अभियान की शुरुआत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिए फिर से भाजपा की सदस्य ली।

इसके बाद, पार्टी के अन्य कई नेताओं को भी फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। नई दिल्ली में इस कार्यक्रम के साथ भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश में शुरू हो जाएगा। मिस्ड कॉल अभियान के जरिए पार्टी का सदस्य बनाने के लिए भाजपा ने मिस्ड कॉल नंबर- 8800002024 भी जारी किया है। लोग नमो ऐप के माध्यम से भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

'प्रधानमंत्री ने जीया है कि संगठन प्रथम'

भाजपा के 'संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024' के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधान सेवक होने के नाते प्रशासन की बारीकियों में व्यस्त रहते हैं। इसके बावजूद उन्होंने हमेशा इस बात को जीया है कि संगठन प्रथम है। इसलिए जब भी संगठन को आवश्यकता पड़ी है उन्होंने व्यस्त समय में भी संगठन को प्राथमिकता देने के लिए वे पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं। मैं उनका अभिनंदन करता हूं।"

"भाजपा का कार्यकर्ता हो जनसंघ का उसका एक पैर रेल में होता है और दूसरा पैर जेल में होता है। रेल में इसलिए क्योंकि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा प्रवास करता रहता था, देश में लोगों के बीच अपनी बात रखते थे। वहीं आंदोलन करने के लिए अक्सर जेल में जाना पड़ता था।

पीएम मोदी"

'बीजेपी इकलौती पार्टी जो सदस्यता रिन्यू करती है'
भाजपा के संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा, "हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही साथ ही राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी भी है। कोई राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से हर 6 साल में सदस्यता अभियान नहीं करता। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिस पर हमें गर्व है।"

हर 6 साल में होती है पार्टी मेंबरशिप रिन्यू
बता दें, इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े ने कुछ दिन पहले ही पार्टी मुख्यालय में मीडिया को इस अभियान की जानकारी दी थी कहा था भाजपा के संविधान के मुताबिक, हर 5-6 साल बाद नए सिरे से सबको फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है। कोरोना संकट के समय यह सदस्यता अभियान सीमित रूप से नही चल पाया था, लेकिन अब 2 सितंबर से पार्टी फिर से पूरे देश में अपना सदस्यता अभियान (संगठन पर्व ) शुरू करने जा रही है। तावड़े ने यह भी बताया कि वर्ष 2014 तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हुआ करती थी लेकिन 2014 में जब भाजपा के 11 करोड़ सदस्य बने, उसके बाद भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई।

 

 
Share
Previous Post
मुख्यमंत्री ने राज्य की कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की
Next Post
बालों के लिए जहर है ये केमिकल, शैम्पू खरीदने से पहले हो जाएं सावधान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.