logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एसएलओ के खाते से 13.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, फर्जी चेक के जरिए निकाली गई रकम

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एसएलओ के खाते से 13.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, फर्जी चेक के जरिए निकाली गई रकम.

 
  • Dhirender Singh
  • 04 Sep 2024
  • 788
image  

 

उत्तराखंड/उधम सिंह नगर: उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले में एसएलओ के खाते से लगभग 13 करोड़ 51 लाख रुपये की धनराशि को फर्जी चेक पर फर्जी सिग्नेचर के माध्यम से निकालने का मामला सामने आया है। इसके बाद जिला प्रशासन सहित पुलिस के अधिकारी बैंक पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल रोड स्थित इंडसइंड बैंक की रुद्रपुर शाखा में एनएच के खाते मिलाने के दौरान 13 करोड़ 51 लाख रुपये की कमी मिली। जानकारी लेने पर पता चला कि किसी व्यक्ति ने फर्जी चेक लगाकर फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक खाते से करोड़ों रुपये निकाला लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी, जिन खातों में लेन-देन हुआ है, उसमें मौजूद 6 करोड़ रुपये की धनराशि पर लेन-देन से रोक लगा दी है। पुलिस और प्रशासन की टीम देर रात तक बैंक में मौजूद रही। बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए है। वहीं इसके साथ ही यूपी के सांवली बागपत के एसडीएम के खाते से फर्जी चैक के माध्यम से 4 करोड़ की धनराशि इंडसइंड बैंक की रुद्रपुर शाखा के खातों में ट्रांसफर की गई है।

6 करोड़ रुपये का फंड रोका

एसएलओ उधम सिंह नगर कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि खाते में पैसे में कुछ अंतर आ रहा था। जब गहनता से जांच की गई तो पता चला। तत्काल सभी NH के अधिकारी बैंक के अधिकारी और उच्च अधिकारी को सूचित किया गया। बैंक में आकर निरीक्षण किया तो पता लगा कि कुछ चेक के माध्यम से वो धनराशि निकाली गई है। जबकि जो मूल चेक बैंक ने जारी किए गए थे, वो बैंक में रखे हुए हैं, उन चैको में धनराशि भरी नहीं गई है। इसमें संयुक्त सक्षम अधिकारियों को सूचना दी गई। पहला प्रयास जिन खाते में पैसा गया, उनको रोकने का किया गया और लगभग 6 करोड़ की धनराशि पर रोक लगा दी गई है। पुलिस जांच जारी है।
 

दर्ज किया गया मुकदमा

एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि एस डीएम किच्छा ने बताया गया कि खाते से 13 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से निकाले गए है। इसमें जांच शुरू कर दी गई है और बैंक पहुंचकर पूछताछ की गई है। प्रयास ये ही है कि सारा पैसा रिकवर कर उसे सुरक्षित किया जाए। इस मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
उधम सिंह नगर नर्स रेप-मर्डर केस में बड़ा अपडेट, मृतका के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा आरोपी गिरफ्तार
Next Post
उत्तरकाशी में फिर जागा भूस्खलन का 'भूत', प्रशासन ने लोगों को घर खाली करने का नोटिस दिया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार, मदन कौशिक, खजान दास सहित पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ.

    • 20 Mar 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.