logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.
  • 'शब्द भी राष्ट्र निर्माण के शस्त्र बन सकते हैं', लेखक गांव महोत्सव में बोले CM धामी, अटल जी को किया याद.
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया, महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा में की शिरकत.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
 
  • Home
  • उत्तरकाशी में फिर जागा भूस्खलन का 'भूत', प्रशासन ने लोगों को घर खाली करने का नोटिस दिया

उत्तरकाशी में फिर जागा भूस्खलन का 'भूत', प्रशासन ने लोगों को घर खाली करने का नोटिस दिया.

 
  • Shubham Sehgal
  • 04 Sep 2024
  • 609
image  

 

उत्तरकाशीः उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत के आसपास लैंडस्लाइड जोन में लोगों को उनके घर खाली करने का नोटिस दिया गया है। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सभी निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उत्तरकाशी में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद ऊपर की पहाड़ियों पर भूस्खलन हुआ था। जिससे आगे होने वाली बारिश में ऊपर का मलबे नीचे आने की संभावना है। इसको देखते हुए प्रशासन ने जिन लोगों के मकानों तक मलबा पहुंच सकता है, उन्हें नोटिस जारी किया है।

इन लोगों को अपने मकानों को कुछ समय के लिए खाली करने को कहा गया है, और उनके रहने के लिए किराए के मकानों की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए एक विशेष टीम वहां भेजी जा रही है, जो इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने में मदद करेगी। प्रशासन ने यह भी कहा है कि भूस्खलन को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही स्थिति को स्थिर करने की कोशिश की जाएगी ताकि लोगों को किसी भी प्रकार के खतरे से बचाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि वरुणावत पर्वत पर साल 2003 में भूस्खलन की घटनाएं तेजी से बढ़ी थीं, जिसके बाद प्रशासन ने इस क्षेत्र में भूस्खलन नियंत्रण के कई उपाय भी किए थे। अब कई वर्षों के बाद, इस पर्वतीय क्षेत्र के निचले इलाकों एवं अन्य हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी पड़ रही है। इस संदर्भ में, प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और भविष्य में भूस्खलन की घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके। ज्ञात हो कि, उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से इन दिनों पूरे प्रदेश में जलभराव और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। जिसकी वजह से प्रशासन कई बार चेतावनियां जारी कर चुका है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एसएलओ के खाते से 13.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, फर्जी चेक के जरिए निकाली गई रकम
Next Post
ओवररेटिंग और तस्करी... उत्तराखंड में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी, सीएम धामी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी ने किया HNB चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, 20.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात.

    • 21 Oct 2026
  • image

    उत्तराखण्ड बन रहा साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, UTDB की पहल, 141 युवाओं को दिया गया पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण.

    • 22 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: नगरीय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, विधायक तिलक राज बेहड़ का बढ़ा कद, खूब रोये थे.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.

    • 29 Oct 2026
  • image

    'शब्द भी राष्ट्र निर्माण के शस्त्र बन सकते हैं', लेखक गांव महोत्सव में बोले CM धामी, अटल जी को किया याद.

    • 29 Oct 2026
  • image

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया, महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा में की शिरकत.

    • 28 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.