logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर समेत पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में धीरे-धीरे बढ़ने लगी ठंड

देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर समेत पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में धीरे-धीरे बढ़ने लगी ठंड.

 
  • Priyanka Thapa
  • 05 Sep 2024
  • 852
image  

 

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून सहित पांच जनपदों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है। देहरादून में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार दोपहर तक जारी रही। मंगलवार रात से ही भादो के महीने में सावन की झड़ी लगी रही। जिससे तापमान में भी कमी आई और रात के समय ठंड भी महसूस होने लगी है।

लगातार बारिश के चलते देहरादून का अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश के कारण पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। बुधवार को चमोली के गैरसैंण में भूस्खलन की चपेट में आने से एक जेसीबी चालक की मौत हो गई। सड़क की कटिंग के दौरान पहाड़ी से बड़ी मात्रा में बोल्डर और मलबा जेसीबी पर आ गिरा। जिससे चालक विकास कुमार पाल, निवासी नूरपुर, शेरकोट, बिजनौर की मौत हो गई। उधर उत्तरकाशी के पूर्व में पुरोला में मोरी-पुरोला राज्य मार्ग पर खरसाडी के समीप सड़क धंसने से मंगलवार रात को सेब से भरा यूटिलिटी वाहन सड़क पर पलट गया। यहां लगभग 80 मीटर सड़क धंसने के कारण मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक यथार्थ यातायात बाधित रहा।

मंगलवार रात से हो रही बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थानों पर और यमुनोत्री हाईवे तीन स्थानों पर अवरोध हुआ। करीब 10 घंटे तक रास्ता बंद होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। वही उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत ने लोगों की नींद और चैन छीन लिया है। वरुणावत पर्वत की तलहटी में बसे गुफियारा क्षेत्र में भूस्खलन का दायरा बढ़ रहा है। मंगलवार की रात को इस क्षेत्र में आधे घंटे के अंतराल में पांच बार भारी भूस्खलन हुआ और रात भर रुक-रुक कर मलबा गिरता रहा।

भूस्खलन से भटवाड़ी रोड और गोफ़ियारा आवास क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोग रात भर सो नहीं पा रहे हैं। अधिकांश परिवारों ने फिलहाल अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है तो कुछ परिवार किराए के कमरों की तलाश में घूम रहे हैं। प्रशासन ने कुछ परिवारों के लिए धर्मशाला में व्यवस्था की है। बारिश के चलते देहरादून की सड़कों पर बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। बुधवार को दोपहर तक हुई बारिश के कारण स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

 
Share
Previous Post
ओवररेटिंग और तस्करी... उत्तराखंड में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी, सीएम धामी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Next Post
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 आईएएस समेत 45 अफसरों का तबादला
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    उत्‍तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज, जानिए किन विधायकों को मंत्री बनाने की चल रही चर्चा.

    • 20 Mar 2026
  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.