logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • हार्ले डेविडसन और BMW पर धूम मचाएगी उत्तराखंड पुलिस, धामी सरकार का एडवांस प्लान क्या है?

हार्ले डेविडसन और BMW पर धूम मचाएगी उत्तराखंड पुलिस, धामी सरकार का एडवांस प्लान क्या है?.

 
  • Shubham Sehgal
  • 06 Sep 2024
  • 901
image  

 

देहरादून: उत्‍तराखंड पुलिस जल्‍द ही हाइटेक होने वाली है। यातायात पुलिस के बेड़े में हार्ले डेविडसन या फिर बीएमडब्‍ल्‍यू कंपनी की बाइक शामिल करने की तैयारी है। पहले चरण में 8 बाइक खरीदी जाएगी। इसके लिए प्रस्‍ताव तैयार कर लिया गया है। सड़कों पर स्‍टंट करने वालों या फिर सिग्‍नल तोड़ने वालों के खिलाफ इन बाइकों पर सवार पुलिसकर्मी कार्रवाई करेंगे। इसके लिए एक करोड़ 68 लाख का बजट रखा गया है।

उत्‍तराखंड के उन इलाकों में इन बाइक पर सवार यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी जहां भी सड़क दुर्घटनाएं ज्‍यादा होती हैं। ऐसे इलाकों को चिह्नित किया गया है। कुछ दिन पहले उत्‍तराखंड के मुख्‍य सचिव राधा रतूड़ी ने सड़क हादसों को लेकर एक समीक्षा बैठक की थी। इसमें उन्‍होंने परिवहन विभाग और यातायात निदेशालय को हादसे रोकने के लिए जरूरी उपकरण खरीदने का प्रस्‍ताव दिया है। इसके तहत एक करोड़ 68 लाख की कीमत में हार्ले डेविडसन या फिर बीएमडब्‍ल्‍यू कंपनी की बाइक खरीदी जाएगी।

स्‍टंट करने वाले बाइकर्स का पीछा करने में मिलेगी मदद

यातायात विभाग के निदेशक मुख्‍तार मोहसिन ने बताया कि उत्‍तराखंड पुलिस ने अपने संसाधनों में इजाफा करने का निर्णय लिया है। हाइटेक बाइकों की तैनाती इंटर स्‍टेट बॉर्डर में की जाएगी। सड़कों पर स्‍टंट करने वाले लोगों के पास ज्‍यादातर हाइटेक बाइक होती हैं। उनको पीछा कर पकड़ना कठिन होता है। इसलिए उनको पकड़ने के लिए हमें भी हाइटेक संसाधनों से लैस होना है।

इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच 98 सड़क दुर्घटनाएं

गौरतलब है कि इस साल जनवरी से अप्रैल तक दोपहिया वाहन दुर्घटना की 98 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें 44 लोगों की मौत हो गई और 90 घायल हो गए। इससे पहले 2023 में इतने ही महीने में 84 एक्‍सीडेंट हुए थे। इनमें 39 लोगों की मौत हुई और 54 घायल हो गए। इसी तरह 2022 में जनवरी से अप्रैल के बीच 86 एक्‍सीडेंट हुए। इनमें 33 मौतें और 66 लोग घायल हुए थे।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 आईएएस समेत 45 अफसरों का तबादला
Next Post
उधम सिंह नगर में चॉकलेट देने के बहाने बच्ची से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026
  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.