logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • टिहरी गढ़वाल को 3 साल के भीतर एनीमिया मुक्त करने का लक्ष्य, डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान

टिहरी गढ़वाल को 3 साल के भीतर एनीमिया मुक्त करने का लक्ष्य, डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 07 Sep 2024
  • 1005
image  

 

देहरादून: टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशा-निर्देशन में जनपद को एनीमिया मुक्त करने हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 10 मई, 2024 से गांव-गांव एवं स्कूलों में जाकर टी-4 (टेस्ट, ट्रीट, टॉक एंड ट्रैक) विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, गैर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का डिजिटल हिमोग्लोबिन जांच/स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को तीन साल के अन्दर जनपद को एनीमिया मुक्त करने का लक्ष्य दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में हिमोग्लोबिन जांच हेतु लक्ष्य निर्धारित कर 10 मई से 16 अगस्त, 2024 तक टी-4 विशेष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में संचालित तथा शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से 180 सीएचओ, 249 एएनएम तथा आरबीएसके की 13 टीमें ने गांव-गांव जाकर किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, गैर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के हिमोग्लोबिन की डिजिटल स्क्रीनिंग/परीक्षण कर उपचार किया गया।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य 01 लाख 38 हजार 129 किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, गैर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के हिमोग्लोबिन परीक्षण किए गए। इसमें 38 हजार 673 हल्का एनीमिया, 27 हजार 238 मध्यम एनीमिया के तथा 500 गंभीर एनीमिया के पीड़ित पाए गए। उन्होंने बताया कि 500 गंभीर एनीमिया पीड़ितों में से 319 पीड़ित स्वास्थ्य उपचार के बाद मध्यम स्थिति में आ चुके हैं।

डॉक्टर पीड़ितों के लगातार संपर्क में हैं, उन्हें पोषण आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ ही आयरन और फॉलिक एसिड (आईएफए) टैबलेट दिए जा रहे हैं। गंभीर एनीमिया के पीड़ितों का हर 15 दिन में तथा अन्य का माह दो माह में नियमित पुनः परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलता रहेगा।

प्रभारी सीएचओ प्रतापनगर कुलभूषण त्यागी ने बताया कि अभियान के तहत 10 मई को गरवान गांव उपकेंद्र के अंतर्गत खुरमोला गांव की दो गर्भवती महिलाओ का जांच में 7.2 तथा 7.6 ग्राम हीमोग्लोबिन पाया गया जो कि काफी कम था। प्रत्येक सप्ताह एनीमिया पीड़ितों के घर जाकर उपचार एवं काउंसिल किया गया तथा चौथी बार 5 जून को इनकी हीमोग्लोबिन जांच करने पर क्रमश 10.6 तथा 10.2 हीमोग्लोबिन पाया गया।

 

 
Share
Previous Post
उधम सिंह नगर में चॉकलेट देने के बहाने बच्ची से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Next Post
'बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित', रुद्रप्रयाग के गांवों में लगाए गए 'साइन बोर्ड'
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.