logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • Paris Paralympics Closing Ceremony:पेरिस पैरालंपिक संपन्न, हरविंदर और प्रीति ने शान से लहराया तिरंगा

Paris Paralympics Closing Ceremony:पेरिस पैरालंपिक संपन्न, हरविंदर और प्रीति ने शान से लहराया तिरंगा.

 
  • Raheel Sayed
  • 10 Sep 2024
  • 1124
image  

 

पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 का समापन हो गया है। रविवार को क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के लिए ध्वजवाहक तीरंदाज हरविंदर सिंह और एथलीट प्रीति पाल रहे। दोनों ने देश का तिरंगा शान के साथ पकड़ा। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई। भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक 2024 कमाल का रहा। देश ने इस बार रिकॉर्ड 29 मेडल जीते, जिसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

हरविंदर सिंह और प्रीति पाल हैं भारत के ध्वजवाहक

आपको बता दें कि मेडल विनर हरविंदर सिंह और प्रीति पाल क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक हैं। दोनों इस सेरेमनी में भारत का तिरंगा लिए नजर आए।
 

The closing ceremony for the Paris 2024 Paralympic Games is underway at the Stade de France, with Ellen Keane and Michael Murphy the Irish flag-bearers. Watch it live now on @RTE2 and @RTEPlayer https://t.co/b2OI4OoWVJ #Paralympics pic.twitter.com/bBKsje3XhO

— RTÉ Sport (@RTEsport) September 8, 2024

पेरिस पैरालंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी हुई शुरू

पेरिस पैरालंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। फ्रैंच सिंगर सांटा ने जबरदस्त परफॉर्म किया। बता दें कि इस क्लोजिंग सेरेमनी का नाम 'Paris is a Party' है।

चीन ने जीता इस पैरालंपिक में सबसे ज्यादा मेडल

चीन ने पेरिस पैरालंपिक में सबसे ज्यादा 220 मेडल जीते। वह 94 गोल्ड, 76 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पदक तालिका में टॉप पर रहे।

पीएम मोदी ने पैरा एथलीट्स के लिए किया खास ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत इस बात से बेहद खुश है कि उसके ‘‘असाधारण’’ ‘पैरा-एथलीट’ ने ‘पैरालंपिक’ खेलों में 29 पदक जीते हैं जो इन खेलों में देश के शामिल होने के बाद से उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ पैरालिंपिक 2024 विशेष और ऐतिहासिक रहा है। भारत इस बात से बेहद खुश है कि हमारे असाधारण पैरा-एथलीटों ने 29 पदक जीते हैं, जो खेलों में भारत के पदार्पण के बाद से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।’ उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों की अटूट लगन और अदम्य भावना के कारण मिली है। मोदी ने कहा, ‘खेलों में उनके प्रदर्शन ने हमें कई यादगार पल दिए हैं और कई उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित किया है।’

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीख घोषित, 2 से अधिक बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.