logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 9 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • केदारनाथ में पैदल यात्रियों पर पहाड़ से गिरे पत्थर, 5 की मौत, एमपी, गुजरात और नेपाल के श्रद्धालु शामिल

केदारनाथ में पैदल यात्रियों पर पहाड़ से गिरे पत्थर, 5 की मौत, एमपी, गुजरात और नेपाल के श्रद्धालु शामिल.

 
  • Vivek Mishra
  • 12 Sep 2024
  • 908
image  

 

देहरादून/रुद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर गया, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन श्रद्धालु घायल हो गए। मलबे में दबने के कारण एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रेस्क्यू टीम भूस्खलन क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चला रही है।

केदार घाटी में लगातार बारिश के चलते रेस्क्यू कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। केदारनाथ मार्ग पर कोतवाली सोनप्रयाग से लगभग एक किलोमीटर दूर गौरीकुंड की तरफ भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सोमवार देर शाम यह घटना हुई। बाबा केदार के दर्शन कर कुछ तीर्थयात्री गौरीकुंड से सोनप्रयाग की तरफ आ रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने तो भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन कुछ यात्री मलबे की चपेट में आ गए।

मंगलवार सुबह दोबारा शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान

भूस्खलन की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने देर रात मलबा हटाकर गोपाल जी अचेत अवस्था में मलबे से निकाला। जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीन श्रद्धालुओं को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस प्रशासन ने रात को भी अभियान जारी रखने का निर्णय लिया, लेकिन खराब मौसम और लगातार पत्थर और मलबा आने के कारण रेस्क्यू टीमों को कार्य रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह मौसम ठीक होने पर और पहाड़ी से मलबा गिरने से रुकने पर रेस्क्यू टीमों ने दोबारा मलबा हटाने का काम शुरू किया।
 

इनकी हुई मौत और ये हुए घायल

इस दौरान मलबे में दबे दो महिलाओं और एक पुरुष को अचेतावस्था में निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ ही दूरी पर एक और महिला श्रद्धालु का शव भी बरामद किया गया है। इस दर्दनाक हादसे में गोपाल (50) निवासी जीजोड़ा जिला धार मध्य प्रदेश, दुर्गाबाई खापर (50) निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश, तितली देवी (70) निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल, भारत भाई निरालाल (52) निवासी सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात और समनबाई (50) निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश की मौत हो गई, जबकि जीवच तिवारी (60) निवासी धनवा नेपाल, मनप्रीत सिंह (30) निवासी वेस्ट बंगाल और छगनलाल (45) निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, जनपद पुलिस का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा के मध्य नजर शाम 6:30 बजे के बाद आवाजाही बिल्कुल बंद कर दी गई थी। जो लोग इस समय से पहले गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर चले गए थे, उन्हीं लोगों के साथ यह हादसा हुआ है।

 

 
Share
Previous Post
बहन को मोबाइल पर प्रेमी से बात करते देख भाई को आया गुस्सा बना जल्लाद, गला रेतकर कर दी हत्या
Next Post
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ToI डायलॉग्स में रखी बात
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश कनेक्शन जानिए.

    • 13 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप, अपनी और बच्चों की सुरक्षा मांगी.

    • 15 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.