logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 9 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ToI डायलॉग्स में रखी बात

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ToI डायलॉग्स में रखी बात .

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 12 Sep 2024
  • 1074
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोर देकर कहा है कि देवभूमि में बहुत जल्द ही समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू की जाएगी। उत्तराखंड में टाइम्स ऑफ इंडिया (ToI) डायलॉग्स के दूसरे संस्करण में मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नकल विरोधी कानून के बारे में भी बात की और इन नीतियों के लिए पूरा श्रेय राज्य के लोगों को दिया।

सीएम पुष्कर धामी ने जोर देकर कहा, 'हम जल्द ही यूसीसी लागू करेंगे। लेकिन इसका असली श्रेय उत्तराखंड के लोगों को जाता है। उत्तराखंड गंगा की धरती है। आदि कैलाश और चारधाम की धरती है। दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगती हुई धरती है। राज्य गठन के बाद से जनता ने हर 5 साल में सरकार बदली है। 2022 में हम लोगों के पास गए और कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो राज्य के हर व्यक्ति के लिए समान कानून बनाएंगे। और लोगों ने लगातार एक ही सरकार के लिए मतदान करके इतिहास भी रचा। हमने लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए भी काम जारी रखा है।'

#TOIDialogues | 'We will implement it soon...:' Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami on Uniform Civil Code (UCC)@pushkardhami #TOIDialoguesUttarakhand pic.twitter.com/7wHpkeP060

— The Times Of India (@timesofindia) September 10, 2024

नकल विरोधी कानून पर धामी ने कहा,'हमारा राज्य मेहनती लोगों से भरा है। लोग अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन नकल माफियाओं की सांठगांठ के कारण, कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने वालों का कभी चयन नहीं होता है। पहले, केवल उन्हीं का चयन होता था जो इन माफियाओं के साथ काम कर रहे थे। पेनड्राइव से नकल कर रहे थे, या पेपर लीक करवा रहे थे।

ऐंटी चीटिंग लॉ पर बोलते हुए धामी ने कहा, 'जब युवाओं ने मुझे यह बताया तो मैंने इन परीक्षाओं की जांच के आदेश दिए और कई नौकरी चयन परीक्षाओं में भी ऐसे कई मामले सामने आए। कठिन-परीक्षाएं रद्द करने से पूरी व्यवस्था प्रभावित होगी और इनमें से कुछ लोगों ने वास्तव में कड़ी मेहनत की है। और ईमानदारी से परीक्षा के लिए अध्ययन किया है।' सीएम धामी ने कहा कि किसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए हमें बलिदान देना होगा।'

At #TOIDialoguesUttarakhand, Chief Minister @pushkardhami shares his views on the #AntiCheatingLaw.

He also addresses the public perception around such cases in the state and how they were tackled. Watch! pic.twitter.com/AHp43mDbIx

— The Times Of India (@timesofindia) September 10, 2024

उन्होंने नकल विरोधी कानून को लेकर कहा, 'हमने कार्रवाई की और परिणामस्वरूप 100 से अधिक धोखाधड़ी माफिया अब सलाखों के पीछे हैं। और ये बात नहीं है। हमने कानून बनाने के लिए देश भर के अन्य राज्यों का भी अध्ययन किया ताकि इसकी पुनरावृत्ति ना हो। और हमने जो धोखाधड़ी विरोधी अधिनियम पारित किया, उसमें सज़ाओं में आजीवन कारावास और उसकी सारी संपत्ति जब्त करना शामिल है। परिणाम स्वरूप अब परीक्षाएं निष्पक्ष रूप से हो रही हैं। हमने 16 हजार से अधिक भर्तियां की हैं और कोई भी मामला अदालत में नहीं गया। धोखाधड़ी का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।'

 

 
Share
Previous Post
केदारनाथ में पैदल यात्रियों पर पहाड़ से गिरे पत्थर, 5 की मौत, एमपी, गुजरात और नेपाल के श्रद्धालु शामिल
Next Post
रहस्यमयी चोरी के बाद बंद हुआ देहरादून का मशहूर घंटाघर, स्विट्जरलैंड से मंगवाई गई थीं घड़ियां
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप, 4 दिनों में दूसरी बार उत्तराखंड में झटके महसूस हुए.

    • 11 Oct 2026
  • image

    कौन थे कैप्टन हिमांशु सभरवाल? जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में पांच यात्रियों के साथ गई जान, दिल्ली से कनेक्शन.

    • 31 Oct 2026
  • image

    इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट कौन हैं? हल्द्वानी में मां काली बनकर बाजार में घूमीं, रील बनाने पर कार्रवाई की मांग.

    • 14 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.