logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • सड़क पर पड़े दो कटे सिर की कहानी, जानिए दोस्त की कार, पार्टी और सनरूफ के बारे में अपडेट

सड़क पर पड़े दो कटे सिर की कहानी, जानिए दोस्त की कार, पार्टी और सनरूफ के बारे में अपडेट.

 
  • Dhirender Singh
  • 15 Nov 2024
  • 636
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून इनोवा कार हादसे में 6 बच्चों की दर्दनाक मौत चर्चा का विषय बन गई है। आखिर 11 नवंबर की रात बल्लूपुर चौक से ओएनजीसी चौक के बीच इनोवा कार 180 की रफ्तार से क्यों दौड़ी? ऐसा क्या हुआ था कि कार कंटेनर से टकरा गई और 6 दोस्तों ने जिंदगी को अलविदा कह दिया। दो के सिर धड़ से कटकर सड़क पर गिर गए और कार की हालत देख हर किसी के होश उड़ गए। रफ्तार के रोमांच में जिंदगी की रेस हारने वाले इन युवाओं को नहीं पता था कि इन हंसी-खुशी के पलों से कुछ आगे मौत उनका इंतजार कर रही है।

इस पूरी घटना को जानने के लिए पुलिस को घायल सिद्धेश अग्रवाल के होश में आने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं हर आम आदमी इस हादसे के कारण को जानने के लिए बेताब हैं। पुलिस ने 11 नवंबर का एक वीडियो फुटेज जारी किया है। इसमें इन युवाओं की इनोवा कार राजपुर रोड, सहारनपुर चौक, कांवली रोड, बल्लीवाला से बल्लूपुर तक और अन्य पुलिस प्वाइंट्स से नॉर्मल स्पीड से जाती हुई दिखाई दे रही है।

अचानक इनोवा कार की रफ्तार में क्यों भगाई

किशननगर चौक से ओएनजीसी चौक तक कंटेनर भी साधारण गति से जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद इस भीषण हादसे का कारण अभी तक सभी की समझ से बाहर है। पुलिस के साथ ही मृतक युवाओं और सिद्धेश के परिजनों के साथ ही लोगों को उसके होश में आने का इंतजार है। परिजनों से लेकर आम आदमी भी उसके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है।

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार 11 नवंबर को ओएनजीसी चौक पर हुई दुर्घटना के कारणों के संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। आरटीओ की टेक्निकल टीम ने भी घटनास्थल और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का निरीक्षण भी किया है। हादसे से पहले बल्लूपुर से ओएनजीसी चौक के बीच कार काफी तेजी से गई, लेकिन ऐसा क्यों इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

धनतेरस पर खरीदी थी इनोवा कार

घायल युवक के होश में आने के बाद ही सारी स्थिति सामने आ सकती है। घायल सिद्धेश का सिनर्जी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया कि किशननगर चौक से कंटेनर लगभग छह मिनट में डेढ़ किमी की दूर तय कर ओएनजीसी चौक तक पहुंचा जिससे स्पष्ट हो रहा है कि कंटेनर की गति सामान्य थी। वहीं एक्स के एक यूजर आर्यांश ने लिखा है कि अतुल ने धनतेरस पर एक इनोवा खरीदी थी।

नई कार की पार्टी के लिए निकले थे सभी

दोस्तों ने पार्टी के लिए कहा, इसलिए वे देर रात बाहर गए और शराब पी। फिर लॉग ड्राइव पर जाने का फैसला लिया। इस यूजर ने हादसे की अब तक की एक कहानी को अपनी इस पोस्ट में दोहराया और साथ ही अपील की है कि कभी भी शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। सस्ती गति के रोमांच से अपने सह यात्रियों को प्रभावित करने की कोशिश करने से पहले अपने माता-पिता और प्रियजनों के बारे में सोचें।

विदित हो कि 11 नवंबर को देर रात एक इनोवा कार ओएनजीसी चौक पर एक कंटेनर से टकरा गयी थी, जिसमें छह युवाओं की मौत हो गई थी। चर्चा है कि हादसे के दौरान दो लड़कियों सनरूफ से बाहर निकली हुई थीं। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसको सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
 

देहरादून हादसे की सोशल मीडिया पर भी चर्चा

सोशल मीडिया (एक्स) पर एक यूजर ने लिखा कि कुछ दिन पहले धनतेरस पर अतुल ने एक इनोवा खरीदी थी। लिखा कि उसके दोस्तों ने दावत के लिए कहा, इसलिए वे देर रात बाहर गए, कुछ शराब पी और लंबी ड्राइव पर जाने का फैसला किया। लगभग 2 बजे, एक बीएमडब्ल्यू उनकी गाड़ी के पास से गुजरी और रेस लगाने लगे। जब कार एक कंटेनर से टकराई तो उनमें से दो लोग सनरूफ से बाहर निकले हुए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि देखने वालों के अनुसार कार के परखच्चे उड़ गए।

आगे लिखा कि दो यात्रियों के सिर उनके शरीर से कुछ मीटर की दूरी पर पाए गए। एक का शरीर कुचल गया। दुखद रूप से वे सभी मर गए। एक जीवन के लिए संघर्ष कर रहा था। जब पुलिस ने माता-पिता को बुलाया, तो उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके बच्चे घर पर सो रहे थे। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वे किसी पार्टी में गए हैं।

ग्राफिक एरा के थे छात्र

फिर लिखा कि ग्राफिक एरा से एमकॉम और बीसीए की डिग्री हासिल करने वाले इन सभी की उम्र 19 से 25 साल के बीच थी। ज्यादातर अपने माता-पिता की एकलौती संतान थे। देहरादून की घटना काफी दुखद है।

 

 
Share
Previous Post
हरिद्वार, उधमसिंह नगर में कोहरे से बढ़ेगी परेशानी, गिरेगा पारा, जानें मौसम अपडेट
Next Post
उत्तराखंड से देश के 5 बड़े शहरों के लिए उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर, जल्द शुरू होगी सेवा
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: नई दिल्ली में सीबीआई के सीनियर अफसरों से मिले माता-पिता, क्या हुई बात.

    • 17 Oct 2026
  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026
  • image

    'सड़क से उठाकर मंत्री तक बनवाया', सामने आए रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू, कहा- पूरी कलई जल्द खोलूंगा.

    • 17 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.