logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • धुआँ उड़ाते वाहन, अनियंत्रित पर्यटक आबादी...उत्तराखंड के पहाड़ों के 'दूधिया' चेहरे काले पड़ने लगे

धुआँ उड़ाते वाहन, अनियंत्रित पर्यटक आबादी...उत्तराखंड के पहाड़ों के 'दूधिया' चेहरे काले पड़ने लगे.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 18 Nov 2024
  • 752
image  

 

देहरादूनः उत्तराखंड में एक तरफ पर्यटन बढ़ने से आर्थिकी को बल मिल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ यहां पर्यटकों की आमद ज्यादा बढ़ जाने से पर्यावरणविद् और वैज्ञानिक चिंतित हैं। प्रदेश के सीमांत जिलों के हिमालयी इलाकों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ रही हैं लेकिन इसके कई दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में मानवीय गतिविधियां बढ़ने से बर्फ और ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार तेज हो गई है। बर्फ से सराबोर रहने वाली पंचाचूली की पर्वत श्रृंखलाएं काली नजर आ रही हैं।

जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक प्रफेसर सुनील नौटियाल ने अब तक हुए शोधों का हवाला देते हुए बताया कि 1985 से 2000 तक हिमालय और ग्लेशियरों में बर्फ पिघलने की रफ्तार 2 से 3 गुना तक बढ़ी है। उन्होंने बताया कि 40 साल में हिमालय क्षेत्र में 440 अरब टन बर्फ पिघल चुकी है जो वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा रही है। पर्यावरणविद् और वैज्ञानिकों ने हिमालयी क्षेत्र में बर्फ पिघलने की रफ्तार अत्यधिक तेज होने पर चिंता जताई है।

वर्ष भर में 28000 से अधिक यात्री पहुंचे

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार सर्दियों में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। ऐसे में बर्फ पिघलने के कारण काली पड़ चुकी हिमालयी श्रृंखलाओं में फिर से सफेदी भरा वास्तविक स्वरूप लौट सकता है। उत्तराखंड स्थित आदि कैलाश और मानसरोवर यात्रा शुरू होने के बाद से पर्यटन और तीर्थाटन गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। आदि कैलाश और कैलाश दर्शन के लिए बीते एक साल में 28 हजार से ज्यादा यात्री हिमालयी क्षेत्रों का रुख कर चुके हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में मानवीय गतिविधियां बढ़ना यहां के पर्यावरण असंतुलन की बड़ी वजह है।

वाहनों का अधिक आवागमन ठीक नहीं

हिमालयी क्षेत्र में अधिक संख्या में वाहन पहुंचने और इससे निकलने वाले कार्बन और बढ़ते मानवीय आवागमन से तापमान में बढ़ोतरी के साथ पर्यावरण बदल रहा है। इससे हिमालयी श्रृंखलाओं में तेजी से बर्फ पिघल रही है। आदि कैलाश के नजदीक विश्व प्रसिद्ध पंचाचूली की हिमालयी श्रृंखलाओं के कालेपन का यही कारण है। हिमालयन पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा के प्रफेसर सुनील नौटियाल और निदेशक जीबी पंत कहते हैं कि पर्यावरण असंतुलन पूरे विश्व की समस्या है। निश्चित तौर पर हिमालयी क्षेत्र में मानवीय गतिविधियां अधिक होने से इसके गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं। बर्फ पिघलने से ही पर्वत श्रृंखलाएं काली पड़ रही हैं।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून हादसे से कोई सबक नहीं, घरवालों से झूठ बोलकर रात 3 बजे घर से निकले दोस्त, पुलिस ने एक रात में काटे 101 चालान
Next Post
मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करने वालों को आज केदारनाथ की चिंता, पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.

    • 17 Apr 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.