logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करने वालों को आज केदारनाथ की चिंता, पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला

मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करने वालों को आज केदारनाथ की चिंता, पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला.

 
  • Vivek Mishra
  • 18 Nov 2024
  • 1042
image  

 

देहरादून: केदारनाथ उपचुनाव को लेकर माहौल गरमाने लगा है। अब तक जहां कांग्रेस सरकार पर केदारनाथ यात्रा कुमाऊं की ओर डायवर्ट करने का आरोप लगा रही थी तो वहीं अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीधे कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करने वाले चुनाव के समय केदारनाथ की बात कर रहे हैं।

पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चोपता तल्ला रुद्रप्रयाग में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुस्लिम विश्वविद्यालय के मामले में कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि देवभूमि में कांग्रेस की सरकार के किसी भी प्रधानमंत्री ने कभी केदारनाथ की चिंता नहीं की। अब भाजपा के शासन में केदारनाथ की तरक्की को देखकर कांग्रेस नेताओं को परेशानी हो रही है। जिन्होंने देवभूमि में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात की थी।

कांग्रेस ने अवैध मजारें बनवा दीं

आज वह चुनाव के समय केदारनाथ की बात कर रहे हैं। जिन्होंने राज्य में कई अवैध मजारें बनवा दीं और उन पर हरी-पीली चादर चढ़वा दी। जिन्होंने लैंड जिहाद को बढ़ावा दिया और बहू-बेटियों को भुला दिया और आज उन्हें बाबा केदारनाथ की चिंता हो रही है। सीएम धामी ने कहा कि राज्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को माफ नहीं किया जाएगा और राज्य में वेरीफिकेशन ड्राइव पर काम किया जाएगा। कांग्रेस के पास विकास के नाम पर एक भी उपलब्धि नहीं है।

मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करने वाली कांग्रेस आज चुनाव के समय बाबा केदार को याद कर रही है। pic.twitter.com/wsF4iwgME5

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 16, 2024

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो सात बार केदारनाथ दर्शन के लिए आए राज्य सरकार ने राज्यहित में कई बड़े कदम उठाए हैं। राज्य में धर्मांतरण कानून, दंगा रोधी कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है। समान नागरिक संहिता का विधेयक भी पास कर दिया है।

जल्द ही राज्य में भू-कानून लाएंगे

उन्होंने कहा कि राज्य में लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है। कहा कि जल्द ही राज्य के अंदर एक सख्त भू कानून भी लाएंगे। भाजपा सरकार के पास जनता के आशीर्वाद से गिनाने के लिए सैकड़ों उपलब्धियां हैं। भाजपा सरकार ने पांच हजार एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदलने वाले घुसपैठियों को भी बसाया है।

कांग्रेस केदारनाथ आपदा से भागती दिखी

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा से भ्रष्टाचारी कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए धामी ने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा में कांग्रेस सरकार ने जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। कांग्रेस केदारनाथ आपदा से भागती नजर आई, जबकि आपदा के समय भाजपा की सरकार ग्राउंड जीरो पर जाकर जनता के साथ खड़ी रही।

भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया

इस बार भी केदारनाथ यात्रा में आपदा के दौरान 16000 यात्री को सुरक्षित बाहर निकल गया। कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है। उपचुनाव में आशा नौटियाल को टिकट देकर भाजपा ने महिलाओं के सम्मान को भी दर्शाया है। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण भी महिलाओं को दिया गया है।

 

 
Share
Previous Post
धुआँ उड़ाते वाहन, अनियंत्रित पर्यटक आबादी...उत्तराखंड के पहाड़ों के 'दूधिया' चेहरे काले पड़ने लगे
Next Post
बाहर की ही नहीं घर के अंदर की हवा भी हो सकती है जहरीली, सफाई के साथ करें ये 5 काम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ अंडरपास क्यों है खास? वन मंत्री ने दी पूरी जानकारी.

    • 14 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.