logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में साइबर हमले के बाद सरकारी वेबसाइटें बहाल, डेटा सुरक्षित

उत्तराखंड में साइबर हमले के बाद सरकारी वेबसाइटें बहाल, डेटा सुरक्षित.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 07 Oct 2024
  • 1001
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में हाल में ‘स्टेट डेटा सेंटर’ में मेलवेयर आने के कारण अस्थायी रूप से बंद प्रमुख सरकारी विभागों की वेबसाइट को रविवार को बहाल कर दिया गया। सूचना प्रोद्यौगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि 'अपनी सरकार', 'ई-ऑफिस', 'ई-रवन्ना' पोर्टल, चारधाम पंजीकरण जैसी प्रमुख वेबसाइट को बहाल कर दिया गया जबकि सीएम हेल्पलाइन और ‘स्टेट पोर्टल’ को शनिवार को ही बहाल कर दिया गया था।

उत्तराखंड के 'स्टेट डेटा सेंटर' पर यह साइबर हमला दो अक्टूबर को हुआ था जिस दिन गांधी जयंती के कारण सरकारी छुट्टी थी। साइबर हमले के कारण सरकार की कई महत्वपूर्ण वेबसाइट को अस्थाई रूप से बंद करना पड़ा था जिसके कारण अनेक विभागों में कामकाज प्रभावित हुआ था। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर उन्हें सोमवार तक सभी महत्वपूर्ण वेबसाइट और ऑनलाइन सेवाओं को बहाल करने के निर्देश दिए थे ।

खंडेलवाल ने बताया कि साइबर हमले में डेटा के नुकसान का कहीं कोई मामला सामने नहीं आया और सभी डेटा सुरक्षित है । उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में पिछले दो दिन में लगभग 2034 कॉल्स में से 1879 को वापस दर्ज कर लिया गया है और 600 से अधिक शिकायतें दर्ज भी कर ली गयीं। मेलवेयर एक तरह का वायरस होता है जिसे डेटा चुराने के लिए कंप्यूटर आदि में डाला जाता है।

प्रदेश के सूचना प्रोद्यौगिकी सचिव नितेश झा ने बताया कि आईटीडीए के डेटा सेंटर में 1378 में से 11 मशीनों पर ही मेलवेयर का प्रभाव पड़ा था। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में डेटा सेंटर की कई बार ‘स्कैनिंग’ कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित सुरक्षा के लिए राज्य में अतिशीघ्र ‘साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स’ का गठन किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से ऑनलाइन मंचों की सुरक्षा एवं विभिन्न विभागों से संबंधित ऑनलाइन डेटा की पुन:प्राप्ति के लिए ‘डिजास्टर रिकवरी सेंटर’ की स्थापना करने को भी कहा । मुख्यमंत्री ने आईटीडीए में तकनीकी कार्य कर रही कंपनी की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया और कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कंपनी पर कार्यवाही की जाए। धामी ने आईटीडीए को यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक सरकारी कार्यालय में ‘एंटी वायरस सिस्टम’ अपडेट हो जिससे इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

ऑनलाइन प्रणाली बंद होने से सरकारी विभागों में कुछ काम हाथ से किए जा रहे थे जबकि राशन कार्ड धारकों के सत्यापन सहित कई काम बंद पड़े थे । एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच भी शुरू कर दी गयी है कि इस हमले को कहां से और किन लोगों द्वारा अंजाम दिया गया ।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में 2011 की जनगणना के आधार पर होंगे नगर निकाय चुनाव, जानिए तारीखों के बारे में
Next Post
6500 फीट की ऊंचाई पर दो बार दिखा मोर? प्रकृति के विपरीत पहाड़ों की ओर क्यों पलायन कर रहा है राष्ट्रीय पक्षी?
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में शराब की होम डिलीवरी, 25 साल के छात्र ने खड़ी कर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, ऐसे चला रहा था धंधा.

    • 10 Oct 2026
  • image

    डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

    • 24 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.