Uttarakhand UTET Admit Card 2024: उत्तराखंड टीचर एबिलिटी टेस्ट (UTET) के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी UTET Exam 2024 में शामिल होने जा रहे हैं, परीक्षा के लिए अपने प्रवेश पत्र उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की आधिकारिक वेबसाइट www.ukutet.com या www.ubse.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। Uttarakhand UTET Hall Ticket 2024 Download करने के लिए खबर में सीधा लिंक भी दिया गया है।
UTET परीक्षा सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य योग्यता है। जिन भी अभ्यर्थियों ने इस साल इस परीक्षा के लिए सफलता पूर्वक अप्लाई किया है, वो अब परीक्षा के लिए अपने हॉल टिकट ऑनलाइन देख सकते हैं। यह परीक्षा 24 अक्टूबर 2024 को दो सत्रों में ली जाएगी। पहला पेपर सुपर 10 बजे से 12.30 बजे तक होगा। वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक लिया जाएगा।
उत्तराखंड टेट परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र चेक करने के लिए यहां स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका बताया है।
डाउनलोड करें- Uttarakhand UTET Admit Card 2024 Download Link
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यदि आप अपना पंजीकरण नंबर या पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप अपने नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके भी लॉग इन कर सकते हैं। यदि आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है, तो आप 22 और 23 अक्टूबर 2024 को अपने चयनित परीक्षा केंद्र पर जाकर मदद ले सकते हैं। क्योंकि परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी।
परीक्षा केंद्र की सूची UBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा केंद्र पर जाते समय आपको अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की एक फोटोकॉपी दो पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन पत्र पर अपलोड किए गए फोटो के समान) और एक वैध फोटो पहचान पत्र की फोटोकॉपी ले जानी होगी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सभी दिशानिर्देशों का पालन करें और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं या UBSE हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।