logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 2 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • रतन टाटा का अंतिम संस्कार इस तरीके से किया गया, जबकि पारसी धर्म में अंतिम संस्कार का ऐसा नियम है

रतन टाटा का अंतिम संस्कार इस तरीके से किया गया, जबकि पारसी धर्म में अंतिम संस्कार का ऐसा नियम है.

 
  • Pratima Jaiswaal
  • 11 Oct 2024
  • 1058
image  

 

Rata Tata Funeral: भारत के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा रहे रतन टाटा का आज मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रतन टाटा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। रतन टाटा के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं कि उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाएगा। कई लोगों का अनुमान था कि रतन टाटा पारसी समुदाय से सम्बध रखते थे, इसलिए उनका अंतिम संस्कार पारसी रीति-रिवाजों से ही किया जाएगा लेकिन रतन टाटा के परिवार ने इलेक्ट्रिक अग्निदाह से उनका अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। दूसरी तरफ बात करें, पारसी धर्म में अंतिम संस्कार के नियम की, तो यह बहुत ही अलग है।
 

रतन टाटा का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह से हुआ

रतन टाटा के अंतिम संस्कार के तरीके पर चर्चा की जा रही थी। आखिरकार रतन टाटा के परिवार के सदस्यों ने रतन टाटा के अंतिम संस्कार को लेकर फैसला ले लिया, जिसके बाद रतन टाटा के पार्थिव शरीर को वर्ली स्थित इलेक्ट्रिक अग्निदाह ले जाया गया। यहां कई जानी-मानी हस्तियों ने रतन टाटा को श्रद्धाजंलि दी। रतन टाटा की मृत्यु के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि रतन टाटा पारसी धर्म से सम्बध रखते हैं, इसलिए रतन टाटा का अंतिम संस्कार टॉवर ऑफ साइलेंस में किया जा सकता है लेकिन उनके परिवार ने पारसी धर्म के अंतिम संस्कार के इस तरीके का अनुसरण नहीं किया।

क्या है पारसी धर्म में अंतिम संस्कार का नियम

पारसी धर्म में अंतिम संस्कार से जुड़े नियम में मृतक शरीर को आसमान को सौंप दिया जाता है। पारसी समुदाय का मानना है कि प्रकृति ने हमारे शरीर की रचना की है, इसलिए इस शरीर को वापस से प्रकृति को सौंप देना चाहिए। पारसी समुदाय के लोग पर्यावरण प्रेमी माने जाते हैं। उनका मानना है कि मरने के बाद भी मनुष्य का शरीर प्रकृति के काम आ सकता है, इसलिए वे शव को गिद्धों के हवाले कर देते हैं, जिसे टॉवर ऑफ साइलेंस का नाम दिया गया है।

 

क्या है पारसी धर्म में 'टॉवर ऑफ साइलेंस' का मतलब

पारसी समुदाय में दखमा यानी 'टावर ऑफ साइलेंस' में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को दोखमेनाशिनी कहा जाता है। दखमा एक गोलाकार बनावट होती है जहा शव को रखा जाता है। इसमें शव को खुले में, सूरज की रोशनी में रखा जाता है ताकि गिद्ध उसे खा सकें। पारसी मान्यता के अनुसार, शव को जलाना या दफनाना प्रकृति को दूषित करना माना जाता है।

 

 
Share
Previous Post
पहली बार कब जलाया गया था रावण का पुतला? जानिए कितनी पुरानी है दशहरे की ये परंपरा!
Next Post
भगवान बद्री विशाल के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 7 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, प्रदेश में मौसम हुआ सुहाना.

    • 25 Jul 2026
  • image

    उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! IMD का देहरादून और नैनीताल समेत 7 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी.

    • 09 Jul 2026
  • image

    देहरादून में 10 इंच पाइप में 6 साल का मासूम फंसा, दम घुटने से चली गई जान.

    • 20 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.