logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • केदारनाथ में किसका पलड़ा भारी? कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला, समझिए चुनावी गणित

केदारनाथ में किसका पलड़ा भारी? कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला, समझिए चुनावी गणित.

 
  • Shubham Sehgal
  • 19 Oct 2024
  • 875
image  

 

देहरादून: केदारनाथ उपचुनाव की तिथि घोषित होने के बाद से ही राजनीतिक दलों ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। कांग्रेस इस उपचुनाव को किसी भी हाल में जीतने के लिए जिताऊ प्रत्याशी पर मंथन कर रही है तो वहीं भाजपा से कई प्रत्याशियों के नाम पैनल में भेजे गए हैं। बद्रीनाथ और मंगलौर उप चुनाव जीतने के बाद से ही कांग्रेस का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसे में केदारनाथ सीट पर भी पार्टी को जीत की संभावनाएं दिख रही हैं।

वहीं भाजपा इस सीट पर दोबारा कब्जाने की उम्मीद लिए मजबूत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतराने पर जोर लगा रही है। इस सीट पर सहानुभूति वोट की संभावनाओं को भी देखा जा रहा है जिसके चलते पूर्व विधायक दिवंगत शैलारानी रावत की बेटी को भी टिकट देने पर चर्चा चल रही है। केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद से बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। कांग्रेस को केदारनाथ उपचुनाव में अपनी जीत की बेहतर संभावनाएं नजर आ रही हैं।

विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस का क्या हाल?

जुलाई महीने में बद्रीनाथ और मंगलौर की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। बद्रीनाथ के निकटतम केदारनाथ सीट पर भी जीतने की पूरी संभावनाएं कांग्रेस को दिख रही हैं। हालांकि कांग्रेस के सामने गुटीय खींचतान सबसे बड़ी चुनौती है और केदारनाथ उपचुनाव में प्रत्याशी चयन पर इसका प्रभाव न पड़े इसको देखते हुए भी हाईकमान सावधानी बरत रहा है।

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो सदस्यीय पर्यवेक्षक दल बनाया था, लेकिन 2 दिन बाद ही दल में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर चार कर दी गई। जिसमें गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल किया गया। इसके साथ ही बद्रीनाथ के नवनिर्वाचित विधायक लखपत सिंह बुटोला, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति भी शामिल हैं।

जिताऊ प्रत्याशी को ही देगी टिकट

कांग्रेस से केदारनाथ सीट के लिए पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। अब इनमें से टिकट किसे मिलेगा यह पर्यवेक्षक दल की रिपोर्ट पर निर्भर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि पार्टी सर्वसम्मति से जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट देगी।

केदारनाथ में जीत के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत

उधर भाजपा के पैनल में 6 नेताओं के नाम शामिल हैं जिनमें पूर्व विधायक आशा नौटियाल, कुलदीप रावत, चंडी प्रसाद भट्ट, ऐश्वर्या रावत, कुलदीप आजाद नेगी और कर्नल अजय कोठियाल दावेदार हैं। अब इनमें से किसी एक का नाम फाइनल होना बाकी है। जानकारों का कहना है कि इस चुनाव में जहां भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तपोस्थली केदारनाथ में जीत के लिए कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक रखी है।

पूर्व विधायक दिवंगत शैला रानी रावत वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर केदारनाथ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं और जीत कर आई थीं लेकिन 2017 के विधानसभा इलेक्शन में वे चुनाव हार गई थीं। वर्ष 2022 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर एक बार फिर वे विधानसभा पहुंची थीं। जुलाई 2024 में उनकी मृत्यु के बाद से यह सीट रिक्त चल रही है।

भाजपा ने 6 नाम किए पैनल

उपचुनाव के अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी और 29 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। केदारनाथ सीट रुद्रप्रयाग जिले में आती है और यह पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के सांसद अनिल बलूनी है। संसदीय क्षेत्र भाजपा के कब्जे में होने के चलते भी माना जा रहा है कि रुद्रप्रयाग सीट पूरी तरह से भाजपा के पास है। कांग्रेस भले ही जिताऊ प्रत्याशी की तलाश में हो लेकिन भाजपा ने 6 नाम का पैनल फाइनल कर भेज दिया है।

भाजपा ऐश्वर्या रावत को दे सकती है टिकट

इनमें दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत का नाम भी शामिल है। टीम ऐश्वर्या रावत काफी समय से सोशल मीडिया के जरिए केदारनाथ सीट को लेकर प्रचार में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवत: सहानुभूति वोट पाने की उम्मीद में भाजपा ऐश्वर्या रावत को टिकट दे सकती है। वहीं केदारनाथ सीट से दो बार विधायक रहीं आशा नौटियाल की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, आशा नौटियाल 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

सर्वे के बाद प्रत्याशियों का नाम फाइनल

जिसका फायदा कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को मिला था और वह पहली बार केदारनाथ विधानसभा से विधायक चुने गए। उस दौरान भाजपा ने बागी रूख अपनाने कारण आशा नौटियाल को पार्टी से निलंबित भी किया था। भाजपा के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल भी है क्योंकि इससे पहले हुए उपचुनाव में भाजपा बद्रीनाथ और मंगलौर सीट हार चुकी है। ऐसे में प्रत्याशियों के चयन के लिए फूंक-फूंक कर कदम रखे जा रहे हैं। जबकि कांग्रेस भी सर्वे के बाद प्रत्याशियों के चयन के लिए गंभीर है।

 

 
Share
Previous Post
घर से स्कूल नहीं पहुंची छात्रा, दिल्ली के होटल में नाबालिग से हैवानियत, 5 लोगों ने किया गैंगरेप
Next Post
सीएम धामी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मुख्यमंत्री के जाने से पहले गेट पर खड़ी मिली अज्ञात कार
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 28 Oct 2026
  • image

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप, 4 दिनों में दूसरी बार उत्तराखंड में झटके महसूस हुए.

    • 11 Oct 2026
  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.