logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून में बनेगी 52 किलोमीटर लंबी रिंग रोड, केंद्रीय मंत्री ने योजना पर दी अहम जानकारी

देहरादून में बनेगी 52 किलोमीटर लंबी रिंग रोड, केंद्रीय मंत्री ने योजना पर दी अहम जानकारी.

 
  • Rahul Parasar
  • 21 Oct 2024
  • 922
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 52 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। इस योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। साथ ही, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर संकेत दिया गया है कि एक्सप्रेसवे के साथ ही प्रदेश के सभी नेशनल हाइवे को दुरुस्त बनाने की रणनीति पर तेजी से काम कराया जाएगा। प्रदेश में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर हो, इसके लिए योजना बनाई गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने इस संबंध में बड़ी जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ ही केंद्र सरकार राज्य के सभी एनएच के सुधार का काम कर रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के शहरों में रिंग रोड निर्माण की परियोजनाओं पर फोकस किया जा रहा है। अजय टम्टा ने शनिवार को देहरादून में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्रिज एंड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और लोक निर्माण विभाग की ओर से स्टील सेतु के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ किया।

फॉरेस्ट क्लीयरेंस का चल रहा काम

कार्यक्रम के दौरान अजय टम्टा ने कहा कि देहरादून में 52 किलोमीटर लंबी रिंग रोड के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस का काम चल रहा है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद निर्माण की योजना पर काम किया जाएगा। साथ ही, ऋषिकेश सहित राज्य के अन्य शहरों में बाइपास की बाधा दूर होने की भी उन्होंने जानकारी दी।

इन योजनाओं पर काम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेपाली फार्म से ऋषिकेश बाइपास बनने से गढ़वाल, कुमाऊं के साथ ही चार धाम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुंड-गुप्तकाशी बाइपास, काठगोदाम-नैनीताल डबल लेन रोड, ज्योलिकोट से रानीखेत होते हुए गढ़वाल तक डबल लेन रोड, रामनगर से रानीखेत की सड़क के साथ छारछूंग, जौलजीबी तक कनेक्टिविटी अच्छी करने का प्रयास जारी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देहरादून से टिहरी झील की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए प्रस्तावित टनल परियोजना के सर्वे के काम को पूरा करा लिया गया है। इस परियोजना के डीपीआर बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।

स्टील पुल की बताई खासियत

कार्यशाला में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव एवं महानिदेशक सड़क विकास धर्मेंद्र सारंगी ने कहा कि देश में सड़कों पर बनाए जाने वाले पुलों का डिजाइन 100 साल के आधार पर तैयार किए जाते हैं। अगर कोई पुल उससे पहले टूट रहा है तो इसके पीछे जरूर कोई तकनीकी खामी है।

देहरादून में स्टील सेतु के डिजाइन निर्माण और रखरखाव पर आयोजित कार्यशाला के दौरान उन्होंने कहा कि पुलों के निर्माण में तकनीक सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। उत्तराखंड में स्टील के अनेक पुल बनाया जा रहे हैं। इनमें से कई पुलों के निर्माण के दौरान तकनीकी खामी के मामले सामने आए हैं।

विशेष सचिव ने कहा कि रुद्रप्रयाग के पास नरकोटा में बन रहा पुल हाल ही में क्षतिग्रस्त हुआ है। कलियासौड़ में निर्माणाधीन पुल में भी तकनीकी खामी आई थी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद पुलों के निर्माण में आ रही बाढ़ा को दूर करना और लंबे समय तक टिकने वाले पुल का निर्माण है।

 

 
Share
Previous Post
UCC नोटिफिकेशन के 30 दिन के अंदर लिव-इन रजिस्ट्रेशन जरूरी, जानें पूरी रूपरेखा
Next Post
मसूरी की लाइब्रेरी मस्जिद में शराब पीकर घुसे दो युवक, नमाज के दौरान की बदसलूकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: फर्राटा भर रहीं गाड़ियां पर Google मैप पर नहीं दिख रहा रूट, सच्‍चाई जानिए.

    • 16 Apr 2026
  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.