logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • पुलिस स्मृति दिवस भत्ते में बढ़ोतरी समेत 4 बड़े ऐलान, उत्तराखंड में वर्दीधारी कर्मियों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा

पुलिस स्मृति दिवस भत्ते में बढ़ोतरी समेत 4 बड़े ऐलान, उत्तराखंड में वर्दीधारी कर्मियों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 24 Oct 2024
  • 613
image  

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने तथा उनके आहार भत्ते में प्रतिमाह 100 रुपये की बढ़ोतरी करने समेत 4 घोषणाएं कीं। यहां पुलिस लाइन देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने 9 हजार फुट से अधिक उंचाई पर रहने वाले कार्मिकों के लिए उच्च तुंगता भत्ते को बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन करने तथा पुलिस निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के वर्दी भत्ते में 3500 रुपये की वृद्धि करने की घोषणा की।

इस मौके पर उन्होंने अपनी जान न्योछावर करने वाले पुलिस जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया। धामी ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा-व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने का दायित्व निभाते हुए पिछले एक वर्ष में देश में अर्द्ध सैनिक बलों तथा विभिन्न राज्यों की पुलिस के कुल 216 जवान वीर गति को प्राप्त हो गए जिनमें उत्तराखंड पुलिस के चार जवान भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारी पुलिस ने आतंकवाद, नक्सलवाद, प्राकृतिक आपदाओं, साइबर अपराधों, यातायात व्यवस्था, नशाखोरी, कानून-व्यवस्था से संबंधित जटिल परिस्थितियों सहित अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया है।

उत्तराखंड को भौगोलिक एवं सामरिक दृष्टि से संवेदनशील तथा महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था को बनाये रखने में हमारी पुलिस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। धामी ने कहा कि 2025 तक देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए राज्य पुलिस के अंतर्गत एक त्रिस्तरीय ‘एंटी नारकोटिक फोर्स’ का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर इस वर्ष 1100 से अधिक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 23 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ भी बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में प्रत्येक थाने पर ‘महिला हेल्प डेस्क’ के अधीन त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन किया गया है।

 

 
Share
Previous Post
दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी 12 करोड़ रुपये की बकाया राशि, 53 हजार किसानों को धामी सरकार का तोहफा
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड के 'हाउस ऑफ हिमालयाज' की ग्लोबल उड़ान, ग्रामीण महिलाओं ने किया 6 करोड़ का कारोबार.

    • 06 Oct 2026
  • image

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप, 4 दिनों में दूसरी बार उत्तराखंड में झटके महसूस हुए.

    • 11 Oct 2026
  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.