logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • क्या चंपावत में छिपा है तांबे और यूरेनियम का भंडार? भूगर्भीय सर्वेक्षण ने किया बड़ा खुलासा, जानिए कैसे सामने आया मामला

क्या चंपावत में छिपा है तांबे और यूरेनियम का भंडार? भूगर्भीय सर्वेक्षण ने किया बड़ा खुलासा, जानिए कैसे सामने आया मामला.

 
  • Rahul Parasar
  • 10 Dec 2024
  • 909
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के चंपावत में तांबे और यूरेनियम का भंडार होने की संभावना का मामला सामने आया है। इसको लेकर जियोलॉजिकल सर्वे कराया गया था। इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट इस दिशा में संकेत दे रही है। इसके बाद अब आगे की तैयारी की जा रही है। अगर यहां पर तांबे और यूरेनियम की खदान मिलती है तो फिर क्षेत्र का भाग्य बदल जाएगा। दरअसल, चंपावत के लधियाघाटी क्षेत्र में खनिजों का भंडार छिपे होने की बात कही जा रही है। प्रारंभिक जियोलॉजिकल सर्वे में इसके संकेत मिलने के बाद हलचल तेज हो गई है।

ऐसे सामने आया मामला

कलियाधुरा गांव के रहने वाले भपदेव बिनवाल लगातार चार दशकों से क्षेत्र का जियोलॉजिकल सर्वे कराने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर वे पीएमओ को पत्र लिख रहे थे। पीएमओ की ओर इस वर्ष फरवरी माह में उनके पत्र पर संज्ञान लिया गया। इसके बाद पीएमओ ने जिला प्रशासन को भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने का आदेश दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट में यहां पर तांबा, यूरेनियम और अन्य खनिजों का भंडार की प्रबल संभावना जताई गई है।

मिट्‌टी-चट्‌टानों की कराई गई जांच

खान विभाग की ओर से करीब छह माह पहले मिट्‌टी और चट्टानों के सैंपल्स एकत्र किए गए थे। उन्हें वाडिया हिमालय जियोसाइंस इंस्टट्यूट की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। इनकी जांच में 60 से 70 फीसदी तक तांबा और अन्य खनिजों के इसमें मौजूद होने की पुष्टि हुई है।

खान विभाग इस रिपोर्ट के बाद चौकस हो गई है। लधियाघाटी इलाके के विभिन्न स्थानों से जुटाए गए मिट्‌टी और चट्‌टानों के नमूनों को केमिकल टेस्ट के लिए बेंगलुरु की लैब में भेजा गया है। बेंगलुरु लैब की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की योजना बनेगी।

खान अधिकारी का अलग है दावा

प्रभारी जिला खान अधिकारी और भू-वैज्ञानिक डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि प्रारंभिक सर्वे में लधियाघाटी इलाके में विभिन्न जगहों पर तांबे के अयस्क ओरमेटाकाइट प्रचुर मात्रा में पाए गए हैं। इससे इलाके में बड़ी संख्या में तांबे की खदान होने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य खनिजों और कच्चे तेल के भंडार का पता लगाया जा रहा है।

40 साल पहले भी सर्वेक्षण

इलाके में करीब 40 साल पहले भी सर्वेक्षण कराया गया था। इस जियोलॉजिकल सर्वे में तांबे, यूरेनियम और कच्चे तेल का भंडार इलाके में होने की संभावना जताई गई थी। उस समय आर्थिक कमी और अन्य कारणों से रिसर्च प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। हालांकि, अब चंपावत के प्रभारी जिला खान अधिकारी डॉ. हरीश बिष्ट कहते हैं कि बेंगलुरु लैब में चट्‌टानों और मिट्‌टी के नमूनों की केमिकल जांच के लिए भेजा गया है। खनिजों के होने की पुष्टि होते ही डीपीआर तैयार कर काम शुरू कर दिया जाएगा।

डीएम ने जताई है उम्मीद

चंपावत डीएम नवनीत पांडेय ने जियालॉजिकल सर्वे की प्रारंभिक रिपोर्ट के सही साबित होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि इलाके का जियोलॉजिकल सर्वेक्षण कराया गया है। प्राइमरी रिपोर्ट में तांबे समेत अन्य खनिजों की उपलब्धता की संभावना मिली है। अगर यह संभावना सच में बदलती है तो लधियाघाटी क्षेत्र में डेवलपमेंट के नए रास्ते खुलेंगे।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में शीतकालीन चार धाम यात्रा शुरू, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Next Post
उत्तराखंड के पौड़ी में खाई में गिरी कार, माता-पिता और बेटे की मौत, दिल्ली से लौट रहा था परिवार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026
  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.