logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'इस्लाम में मूर्ति पूजा नहीं होती है पर उनकी आस्था को क्यों रोक रहे', सारा अली खान के बचाव में उतरे हरीश रावत.
  • बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार, सीएम धामी ने जताया दुख.
  • पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.
  • 'शब्द भी राष्ट्र निर्माण के शस्त्र बन सकते हैं', लेखक गांव महोत्सव में बोले CM धामी, अटल जी को किया याद.
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया, महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा में की शिरकत.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी, ठिठुरने लगे लोग, उत्तराखंड मौसम का हाल

उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी, ठिठुरने लगे लोग, उत्तराखंड मौसम का हाल.

 
  • Priyanka Thapa
  • 11 Dec 2024
  • 633
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम शुष्क हो गया है। दो दिनों की बारिश और बर्फबारी ने प्रदेशभर में ठंड बढ़ा दी है। तापमान में गिरावट के चलते कड़ाके की ठंड होने लगी है। मंगलवार को शीत लहर के प्रकोप के कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई। वहीं, बुधवार को पाला गिरने और शीत लहर चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार और सोमवार को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला रहा। जगह-जगह बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। जिसके कारण तापमान में भी काफी गिरावट आई। ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर हुए हिमपात से ठंड में इजाफा हुआ है। दो दिनों से उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है और ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में भी 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।

शीत लहर का प्रकोप जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदान तक रात के समय पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। हालांकि, दिन के समय चटक धूप खिलने से अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में पाले ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को मसूरी क्षेत्र में पाला गिरने से कई वाहन फिसल गए। एक वाहन खाई में गिरने से बाल-बाल बच गया। पाला पड़ने के कारण मसूरी की सड़क खतरनाक हो गई हैं। पैदल चलने वालों के लिए भी पाला मुसीबत बन गया है।
 

उत्तराखंड के जिलों का हाल

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.1 न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 13.5 और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देहरादून में गिरा तापमान

वहीं, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। उधर, केदारनाथ धाम में मंगलवार को दिन के समय मौसम सुहावना बना रहा। धूप खिली रही जिस कारण ठंड का प्रकोप भी काम रहा। हालांकि, ठंड के चलते पुनर्निर्माण कार्य बंद रहे, लेकिन गौरीकुंड पैदल केदारनाथ पैदल मार्ग पर पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। केदारनाथ में अभी भी 4 इंच बर्फ जमा है। केदारनाथ का अधिकतम तापमान माइनस 4 और और न्यूनतम तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के पौड़ी में खाई में गिरी कार, माता-पिता और बेटे की मौत, दिल्ली से लौट रहा था परिवार
Next Post
'कोई दूसरा विकल्प नहीं था', राज्यसभा में सभापति धनखड़ के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर क्या बोले जयराम रमेश
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड के 'हाउस ऑफ हिमालयाज' की ग्लोबल उड़ान, ग्रामीण महिलाओं ने किया 6 करोड़ का कारोबार.

    • 06 Oct 2026
  • image

    बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार, सीएम धामी ने जताया दुख.

    • 30 Oct 2026
  • image

    इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट कौन हैं? हल्द्वानी में मां काली बनकर बाजार में घूमीं, रील बनाने पर कार्रवाई की मांग.

    • 14 Oct 2026

Recent News

  • image

    'इस्लाम में मूर्ति पूजा नहीं होती है पर उनकी आस्था को क्यों रोक रहे', सारा अली खान के बचाव में उतरे हरीश रावत.

    • 30 Oct 2026
  • image

    बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार, सीएम धामी ने जताया दुख.

    • 30 Oct 2026
  • image

    पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.

    • 29 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.