logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • कांग्रेस और बीजेपी ने सांसदों के लिए क्यों जारी किया तीन लाइन का व्हिप, जानिए वजह

कांग्रेस और बीजेपी ने सांसदों के लिए क्यों जारी किया तीन लाइन का व्हिप, जानिए वजह.

 
  • Kunal Kataria
  • 12 Dec 2024
  • 706
image  

 

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामा थमता नहीं दिख रहा। इसी बीच बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, 13 और 14 दिसंबर को संविधान पर होने वाली बहस के लिए ये तीन लाइन का व्हिप जारी किया गया है। यह बहस भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बहस का जवाब 14 दिसंबर, शनिवार को लोकसभा में देंगे। गृह मंत्री अमित शाह 16 दिसंबर को राज्यसभा में इसी विषय पर बहस शुरू करेंगे।

संविधान पर चर्चा, इसलिए जारी किया व्हिप

सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को 13 और 14 दिसंबर को संविधान पर होने वाली चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है। इसके लिए दोनों ही दलों ने 'तीन लाइन व्हिप' जारी किया है। यह व्हिप एक तरह का आदेश होता है, जिसका पालन करना हर सांसद के लिए अनिवार्य होता है। इसमें उन्हें सदन में उपस्थित रहकर पार्टी लाइन पर वोट देना होता है। यह चर्चा भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की जा रही है।

बीजेपी ने 3 लाइन के व्हिप में क्या कहा

बीजेपी के आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'लोकसभा में सभी पार्टी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि भारतीय संविधान को अपनाए जाने की 75वीं वर्षगांठ शुक्रवार, 13 दिसंबर और शनिवार, 14 दिसंबर 2024 को लोकसभा में मनाई जाएगी। इसलिए, लोकसभा के सभी बीजेपी सदस्यों से अनुरोध है कि वे दोनों दिन, यानी शुक्रवार, 13 दिसंबर और शनिवार, 14 दिसंबर 2024 को सदन में पूरी तरह से उपस्थित रहें और सरकार का समर्थन करें।'

14 दिसंबर को पीएम मोदी देंगे बहस का जवाब

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 14 दिसंबर को लोकसभा में भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर होने वाली बहस का जवाब देंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह 16 दिसंबर को राज्यसभा में इस बहस की शुरुआत करेंगे। उधर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सत्ताधारी बीजेपी पर करारा वार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन चलाना चाहता है और 13 दिसंबर को संविधान पर बहस चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ लगे आरोपों पर चर्चा नहीं करना चाहती।

राहुल गांधी का बीजेपी पर अटैक

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि सदन चले और 13 दिसंबर को संविधान पर, जैसा कि तय हुआ था, बहस हो। मैंने स्पीकर के साथ बैठक की। मैंने उनसे कहा कि मेरे खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को हटाया जाना चाहिए। स्पीकर ने कहा कि वह इस पर गौर करेंगे। हमारा उद्देश्य है कि सदन चले और सदन में चर्चा हो। चाहे वे मेरे बारे में कुछ भी कहें, हम चाहते हैं कि 13 दिसंबर को बहस हो।

 

 
Share
Previous Post
एचएनबी गढ़वाल विवि को कब मिलेगा नया कुलपति? गहराता जा रहा है सस्पेंस
Next Post
संविधान के 75 साल : संसद में पीएम मोदी- राहुल गांधी की स्पीच के राजनीतिक मायने समझ लीजिए
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: नई दिल्ली में सीबीआई के सीनियर अफसरों से मिले माता-पिता, क्या हुई बात.

    • 17 Oct 2026
  • image

    कौन थे कैप्टन हिमांशु सभरवाल? जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में पांच यात्रियों के साथ गई जान, दिल्ली से कनेक्शन.

    • 31 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.