logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • डीएम एसएसपी का बुलेट दौरा सार्थक साबित हो रहा है

डीएम एसएसपी का बुलेट दौरा सार्थक साबित हो रहा है.

 
  • Shubham Sehgal
  • 21 Dec 2024
  • 911
image  

 

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं, जिसके लिए शहर में पार्किंग एवं यातायात प्रबन्धन हेतु निरंतर प्रयार किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने शहर में टू-व्हीलर द्वारा भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं में सुधार करने तथा शहर की यातायात व्यवस्था प्रबन्धन में दिखी कमी को निरंतर ठीक किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मा0 न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा समिति को सुधार हेतु असीम शक्तियां प्रदान की गई हैं, तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सड़क सुधार कार्य किये जाएं। प्रत्येेक जीवन अमूल्य है, सड़क पर तेज रफ्तार पर ब्रेक लगाना आवश्यक है इसके लिए निरंतर सुधार किये जाएं।

आईएसबीटी क्षेत्र आवागमन हेतु 02 गेट होने के उपरान्त भी 01 गेट से बसों का संचालन किया जा रहा है था, अब ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार व गढवाल तथा कुमाऊ के क्षेत्रों में जाने वाले वाहन का निकास व प्रवेश गेट न0 2 के कट से तथा सहारनपुर, दिल्ली जाने वाले वाहनों का निकास गेट 01 के कट से किये जाने एवं प्रवेश गेट 2 से करने का निर्णय लिया गया।

आईएसबीटी क्षेत्र के बाहर वाहनों द्वारा यात्रियों को बैठाने तथा उतारने से भी यातायात प्रभावित हो रहा था, जिसे अब बंद करने का निर्णय लिया गया है, वाहन में यात्रियों को बैठाने व उतारने हेतु निर्धारित स्थल पर किया जाएगा, नियमों का पालन न करने वालों के वाहन सीज करते हुए रेंजर्स ग्राउण्ड लाए जाएंगे तथा बार-बार ऐसा कृत्य करते पाए जाने पर लाईसेंस निलंबित किये जाएंगे। इसके लिए पुलिस अधीक्षक यातायात व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है।

आईएसबीटी फ्लाई ओवर के नीचे जंक्शन प्वांईट पर निरंजनपुर मण्डी की तरफ आने वाले ट्रेफिक क कारगी चौक एवं टर्नर रोड की तरफ जाने के कारण तथा टर्नर रोड से जाने वाले वाहनों के कारगी एवं निरंजनपुर मण्डी से वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। अब इसमें सुधार करते हुए निरंजनपुर मण्डी से दुपहिया एवं चार पहिया हल्के वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ से फ्लाई आवेर के माध्यम से जंक्शन आईएसलैण्ड से कारगी चौक की तरफ संचालित डायवर्ट कर, आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड़ एवं जंक्शन प्वांईट पर यातायात दबाव कम करने का प्रयास किया गया है। पूर्ण सुरक्षा उपाय के उपरान्त खुलेगा फ्लाई ओवर का कारगी की ओर लेफ्ट टर्न।

आईएसबीटी क्षेत्र में बस अड्डे के आसपास व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों के वाहन/ई रिक्शा/छोटे हाथी/टाटा मैजिक व अन्य सवारी वाहनों के समुचित पार्किंग न होने के कारण वाहन मुख्य मार्ग पर पार्क किये जा रहे हैं, जिस पर नगर मजिस्टेªट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि वाहनों को फ्लाई ओवर के नीचे उपलब्ध स्थानों में तत्काल पार्किंग की व्यवस्था कराते हुए यातयात सुचारू संचालित के निर्देश दिए।

 

 
Share
Previous Post
नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी... उत्तराखंड के 10 जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट
Next Post
सर्दियों के मौसम में खाएं फूलगोभी, इसके फायदे जानकर खुद को इसे खाने से नहीं रोक पाएंगे आप
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.