logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 13 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.
  • SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.
  • Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.
  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • बात करते-करते कट जाती है कॉल? TRAI ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर में की नेटवर्क की लाइव जांच, रिपोर्ट हैरान करेगी.
 
  • Home
  • सर्दियों के मौसम में खाएं फूलगोभी, इसके फायदे जानकर खुद को इसे खाने से नहीं रोक पाएंगे आप

सर्दियों के मौसम में खाएं फूलगोभी, इसके फायदे जानकर खुद को इसे खाने से नहीं रोक पाएंगे आप.

 
  • Monika Agarwal
  • 22 Dec 2024
  • 1067
image  

 

सर्दी के मौसम में कई स्वादिष्ट पोषक सब्जियां मार्केट में मौजूद होती हैं। ऐसे में फूलगोभी बहुत खास मानी जाती है। फूल गोभी न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है।

​गोभी खाने के फायदे क्या हैं? फूल गोभी खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है साथ ही इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। विटामिन सी मौजूद होने के कारण यह हमें कई बीमारियों से बचाती है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमें सर्दियों में कई बीमारियों से बचते हैं।

डॉ निधि धवन, एच ओ डी डायटिक्स ,सरोज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली के मुताबिक, इसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन b6, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। फूलगोभी एक लो कैलोरी सब्जी है। फूलगोभी में काफी कम कैलोरीज होती हैं। यह वजन घटाने के लिए अच्छा फूड है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर

heart

फूलगोभी में पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। यह हमारे हार्ट की हेल्थ को स्वस्थ रखते हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए फूलगोभी का सेवन किया जा सकता है। यह शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को काम करता है। यदि फूलगोभी का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह दिल का दौरा, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा दूर करता है। फूलगोभी में सल्फोराफीन मौजूद होता है। यह शरीर में होने वाले सूजन को कम करता है। इसका सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

पाचन तंत्र मजबूत बनाएं

digestive

फूलगोभी में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होती है। इसका सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र बेहतर बनता है। यह पेट और गैस की समस्याओं को दूर करता है। इसमें ग्लाइकोसिनॉलेट कंपाउंड मौजूद होता है, जो हमारे इंटेस्टाइन को साफ करने में मदद करता है। फूलगोभी में फाइबर होने के कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। फूलगोभी को उबालकर सूप के रूप में भी पी सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

weight

जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं। उनके लिए फूलगोभी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें फाइबर होता है और कैलोरीज की मात्रा काफी कम होती है। इसका सेवन करने से काफी लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है। इससे भूख कंट्रोल में होती है और ओवरराइटिंग की समस्या दूर होती है। फूलगोभी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इसे सलाद में शामिल करके या ग्रेवी में पकाकर खा सकते हैं।

कैंसर से बचाने में सहायता करता है

cancer

फूल गोभी में मौजूद सल्फोराफीन कंपाउंड कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकता है। यह ब्रेस्ट कैंसर कोलन कैंसर और फेफड़ों के कैंसर से बचाने में सहायक है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। यह हमारे शरीर को डिटॉक्सिफाई भी करता है। फूल गोभी को उबालकर खाने से कई फायदे मिल सकते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत बनाएं

immunity

फूलगोभी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद एंटी-एक्सीडेंट्स शरीर को फ्री प्रैक्टिकल से होने वाले नुकसान से बचाता है। सर्दी-जुकाम और इंफेक्शंस का खतरा ठंड के मौसम में बढ़ जाता है। फूल गोभी का सेवन करने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई बीमारियों से बच सकते हैं। फूलगोभी में विटामिन सी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स के मौजूद होने की वजह से यह वाइट ब्लड सेल्स को एक्टिव करता है,जो इंफेक्शन से लड़ने में हमारी मदद करता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 
Share
Previous Post
डीएम एसएसपी का बुलेट दौरा सार्थक साबित हो रहा है
Next Post
महाकुंभ में बिखरेगी उत्तराखंड संस्कृति की झलक, मेला प्राधिकरण ने मंडप के लिए निशुल्क भूमि आवंटित की
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 4 June: देहरादून, चमोली समेत पांच जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं.

    • 04 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026
  • image

    कौन हैं IAS स्वाति एस भदौरिया? पौड़ी डीएम शिकायतों पर पहुंचीं जल संस्थान ऑफिस, JE को वीडियो कॉल कर ली खबर.

    • 21 May 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.

    • 11 Jun 2026
  • image

    SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.

    • 10 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.