logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • मौत से रेस जीतने के बाद भी हार गई जिंदगी! जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में 3 दिन तक हाथी का पीछा करता रहा बाघ, फिर...

मौत से रेस जीतने के बाद भी हार गई जिंदगी! जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में 3 दिन तक हाथी का पीछा करता रहा बाघ, फिर....

 
  • Shubham Sehgal
  • 24 Dec 2024
  • 743
image  

 

देहरादून/रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में एक अजीबो-गरीब घटना ने पार्क प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है। पार्क के बिजरानी पर्यटन जोन में झुंड से बिछड़े एक हाथी को लगातार तीन दिनों तक एक बाघ पीछा करता रहा और उसे मार डाला। हाथी और बाघ के बीच का यह संघर्ष जंगल में लगे ट्रैप कैमरों में कैद हुआ है।

कार्बेट प्रशासन मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिजरानी जोन के कक्ष संख्या 12 की है। यहां एक बाघ गुरुवार से टस्कर हाथी के पीछे पड़ा हुआ था। यह बाघ बार-बार हाथी पर हमला करता और उसे दौड़ाता रहा। पार्क प्रशासन का गश्ती दल बाघ को भगाने का प्रयास करता रहा लेकिन बाघ की आक्रामकता के आगे गश्ती दल की सारी कोशिशें नाकाम हो गयी।

लगातार तीन दिनों तक यह बाघ झुंड से बिछड़े हाथी के पीछे यह बाघ पिछले तीन दिनों से लगा हुआ था। यह बाघ बार-बार हाथी पर हमला कर रहा था जिससे बचने के लिए हाथी लगातार भाग रहा था। शनिवार सुबह सफारी पर निकले पर्यटकों व जिप्सी चालक ने हाथी का शव जंगल में पड़ा देखा तो पार्क प्रशासन को सूचना दी।

जिसके बाद निदेशक डा. साकेत बडोला, उपनिदेशक राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी, रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी डा. दुष्यंत शर्मा, डा. राजीव सिंह ने मौके पर ही हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि हाथी की मौत थकावट और अत्यधिक तनाव के कारण हुई।

पार्क वार्डन के अनुसार हाथी बाघ से बचने के लिए दौड़ता रहा जिसकी वजह से वह काफी थक गया। हाथी के शरीर के पिछले हिस्से में बाघ के दांत व नाखून के निशान हैं। जिस वजह से जमीन पर गिरकर उसकी मौत हो गई। बीमारी का पता लगाने के लिए फोरेसिंक जांच को सैंपल आइवीआरआइ बरेली भेजे जा रहे हैं। पार्क वार्डन के अनुसार यह हाथी अपने झुंड से अलग हो गया था। उसके दांत व अंग सुरक्षित हैं।

जब डॉक्टर हाथी का पोस्टमार्टम कर रहे थे तो उस दौरान भी बाघ की दहाड़ें सुनाई दे रही थीं, जिससे अधिकारियों को सतर्क रहना पड़ा। पार्क प्रशासन के अनुसार ऐसी घटनाएं आमतौर पर नहीं होती हैं, क्योंकि बाघ और हाथी अकसर आपस में टकराव से बचते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना संभवतः क्षेत्रीय संघर्ष या बाघ के असामान्य व्यवहार का परिणाम हो सकती है।

पार्क प्रशासन ने बाघ की आक्रामकता को देखते हुए वहां निगरानी बढ़ा दी है। पार्क प्रशासन के लिए यह घटना दुर्लभ तो है ही इसके साथ ही वन्यजीव विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों के लिए अध्ययन का विषय भी बन गई है।

 

 
Share
Previous Post
बनवासी दर्जा दिलाने के लिए उत्तराखंड मूलनिवासी संसद, दिल्ली के जंतर-मंतर पर गरमाई यह मांग
Next Post
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    LPG Crisis: देश में गैस सप्लाई की स्थिति अब भी चिंताजनक, ईरान में घमासान के बीच सरकार ने क्यों बढ़ाई धड़कन?.

    • 21 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.