logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में 23 जनवरी को होंगे नगर निकाय चुनाव, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, नोट कर लें जरूरी तारीखें

उत्तराखंड में 23 जनवरी को होंगे नगर निकाय चुनाव, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, नोट कर लें जरूरी तारीखें.

 
  • Shubham Sehgal
  • 24 Dec 2024
  • 622
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव की वोटिंग करने की घोषणा की गई है। प्रदेश में नगर सरकार चुनने के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार की सिफारिश पर राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आदर्श आचार संहिता लागू किए जाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता मतगणना की तिथि तक जारी रहेगी।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित तिथि के अनुसार, निकायों में 27 दिसंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतणना होगी। मतदान में वैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। देहरादून स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में सोमवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने तारीखों का ऐलान किया।

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियां:

  • नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन : 27-30 दिसंबर
  • नामांकन पत्रों की जांच: 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2025
  • नामांकन वापसी की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2025
  • चुनाव चिह्न आवंटन: 3 जनवरी 2025
  • मतदान की तिथि: 23 जनवरी 2025
  • मतगणना की तिथि: 25 जनवरी 2025

निर्वाचन आयुक्त ने दी जानकारी

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 27 दिसंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्र 30 दिसंबर तक खरीदे जा सकेंगे। सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 2 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नामांकन दर्ज कराने वाले उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं।

नामांकन दर्ज करने वाले और चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवारों को 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वोटिंग होगी। 25 जनवरी को सुबह 8:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी मंगलवार को अपने-अपने जिलों में निकायों की अधिसूचना जारी करेंगे।

100 निकायों में होगा चुनाव

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। दरअसल, प्रदेश में 107 नगर निकाय हैं, लेकिन 7 नगर निकायों में चुनाव न कराने का फैसला लिया गया है। नगर पंचायत बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, पाटी गढ़ीनेगी के साथ ही नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर और किच्छा में चुनाव नहीं होगा। इस तरह प्रदेश के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायत में चुनाव होंगे।

यहां बदला आरक्षण

नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना के साथ ही आरक्षण की स्थिति भी साफ हो गई है। अनंतिम अधिसूचना में श्रीनगर मेयर का पद अनरिजर्व श्रेणी में था, यह अब महिला के लिए रिजर्व हो गया है। वहीं, हल्द्वानी मेयर का पद ओबीसी से अनारक्षित और अल्मोड़ा मेयर का पद महिला से ओबीसी के लिए रिजर्व कर दिया गया है। नगर पालिकाओं में भी पदों का आरक्षण बदला है।

निकायों में बढ़े मतदाता

उत्तराखंड में इस बार नगर निकाय चुनाव में सवा पांच लाख वोटर बढ़ गए हैं। वर्ष 2018 में हुए चुनावों में प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 25,36,408 थी। इस बार के चुनाव में यह संख्या बढ़कर 30,63,143 पर पहुंच गई है। इसमें 14,82,809 महिला और 15,79,789 पुरुष मतदाता है। इनके अलावा 545 अन्य मतदाता भी शामिल हैं।

उत्तराखंड के 11 नगर निगम में 540 पार्षद के पद हैं। प्रदेश के 46 नगर पंचायतों में 298 वार्ड सदस्य हैं। इसी प्रकार 43 नगर पालिका क्षेत्र में 444 सभासदों का चुनाव होना है। निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ तमाम राजनीतिक दलों ने चुनाव तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
Next Post
अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बस 1500 फीट गहरी खाई में गिरी, एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत, 25 घायल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026
  • image

    भारत में डिजिटल जनगणना: लिव-इन कपल्स का भी डेटा ऐप पर, 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास.

    • 02 Apr 2026
  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.